KGF 3: ‘रॉकी भाई’ ने बर्थडे से पहले ही फैंस से मांग लिया स्पेशल गिफ्ट, ‘केजीएफ 3’ को लेकर करेंगे बड़ा धमाका?

केजीएफ एक्टर यश का 8 जनवरी को जन्मदिन है. एक्टर के बर्थडे को लेकर फैंस उत्साहित है और उम्मीद कर रहे है कि इस दिन कुछ बड़ा धमाका होगा. लेकिन यश ने एक पोस्ट लिखकर फैंस को बताया कि इस बार वो अपने बर्थडे पर शहर में नहीं होंगे.

रॉकिंग स्टार यश साउथ सिनेमा के पॉपलुर स्टार्स में से एक है. यश के वीडियो और तसवीरों पर यूजर्स जमकर प्यार लुटाते है. पिछले साल उनकी मूवी केजीएफ: चैप्टर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. साउथ के अलावा हिन्दी बेल्ट में भी मूवी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था. एक्टर का 8 जनवरी को जन्मदिन है और फैंस उम्मीद लगाए बैठे है कि उस दिन वो अपनी आने वाली फिल्म की घोषणा करेंगे. लेकिन ऐसा नहीं है. एक्टर ने एक पोस्ट लिख इसके पीछे की वजह बताई.

यश का पोस्ट

दरअसल, केजीएफ फ्रेंचाइजी में यश ‘रॉकी ​​भाई’ के रोल में नजर आए थे औऱ इस रोल ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय कर दिया. एक्टर ने लेटेस्ट पोस्ट में अपने फैंस से अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा करने तक धैर्य रखने को कहा. उन्होंने नोट में लिखा, पूरे साल और विशेष रूप से मेरे जन्मदिन पर आप सभी अपना प्यार और स्नेह दिखाने का जो प्रयास करते है, वो मेरे दिल को कृतज्ञता से भर देता है.

यश ने फैंस से मांगा खास गिफ्ट

आगे केजीएफ एक्टर यश ने लिखा, मैं कुछ ऐसा हासिल करने की दिशा में काम कर रहा हूं, जिस पर मुझे विश्वास है और जिसके लिए मैं जुनूनी हूं. आप ही हैं जो मुझे बड़ा और बेहतर सोचने के लिए सशक्त करते हैं. जब मैं आपसे अगली बार मिलूंगा, तो मैं वह न्यूज और डिटेल्स आपके साथ शेयर करना चाहता हूं. ऐसा करने के लिए मुझे और समय चाहिए, जो 8 जनवरी तक संभव नहीं है. इसलिए इस साल मैं आप सभी से एक खास गिफ्ट की मांग करता हूं- आपके धैर्य और समझ का उपहार.

बर्थडे पर शहर में नहीं होंगे यश

साथ ही एक्टर यश ने बताया कि वो इस साल अपने बर्थडे पर शहर में नहीं होंगे और इस वजह से फैंस से मिल नहीं पाएंगे. इस पोस्ट पर उनके चाहने वाले कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, हम आपके फैसले की कद्र करते है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, शायद कुछ बड़ा आने वाला है. एक यूजर ने लिखा, केजीएफ 3 का इंतजार है रॉकी भाई. कई यूजर्स ने उन्हें एडवांस में जन्मदिन की बधाई दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >