Wrestlers Protest: पहलवानों के समर्थन में धरना स्थल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, कहा- ‘न्याय मिलना चाहिए’

Wrestlers Protest Live Updates: दिल्ली के जंतर-मंतर पर देश के शीर्ष पहलवानों का धरना-प्रदर्शन जारी है. बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक जैसे ओलंपिक पदक विजेता रेसलर प्रदर्शन की अगुआई कर रहे हैं. पहलवानों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. उनकी शिकायत पर दिल्ली पुलिस एफआईआर दर्ज की है. हालांकि अभी भी पहलवानों ने धरना प्रदर्शन खत्म करने का फैसला नहीं किया है. इस मामले से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए जुड़े रहें prabhatkhabar.com के साथ.

Live Updates
12:23 AM. 30 Apr 23 6:53 PM. 29 Apr

Wrestlers Protest Live: धरना स्थल पर पहुंचे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पहलवानों के धरने में शामिल हो गए हैं. केजरीवाल शनिवार को धरना स्थल जंतर मंतर पहुंचे. उन्होंने सभी पहलवानों से मुलाकात की. केजरीवाल ने कहा कि ‘देश की पहलवान बहनों के साथ गलत हुआ है. उन्हें न्याय मिलना चाहिए. पूरा तंत्र आरोपी को बचाने में लगा हुआ है. गलत काम करने वाले को सख्त सजा मिलनी चाहिए.’ बता दें कि इससे पहले प्रियंका गांधी भी इस धरने का हिस्सा बनी थीं.

12:23 AM. 30 Apr 23 6:53 PM. 29 Apr

Wrestlers Protest Live: बबिता फोगाट ने प्रियंका गांधी पर किया हमला

बबिता फोगाट ने ट्विटर पर लिखा,प्रियंका वड्रा अपने निजी सचिव संदीप सिंह को ले कर जंतर मंतर महिला पहलवानों को न्याय दिलाने पहुंची हैं लेकिन इस व्यक्ति पर खुद महिलाओं से छेड़छाड़ और एक दलित महिला को दो कौड़ी की औरत कहने जैसे तमाम आरोप लगे हैं.’

12:23 AM. 30 Apr 23 6:53 PM. 29 Apr

Wrestlers Protest Live: किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची निगरानी समिति

सूत्रों के मुताबिक, WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के लिए गठित निगरानी समिति किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और समिति की रिपोर्ट दिल्ली पुलिस को सौंप दी गई है.

5:46 PM. 29 Apr 23 12:16 PM. 29 Apr

किन-किन धाराओं के तहत बृजभूषण सिंह के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के वकील ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने आईपीसी की धारा 354, 354(ए), 354(डी) और 34 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की है. अन्य एफआईआर की कॉपी हमें उपलब्ध नहीं कराई गई क्योंकि यह सिर्फ पीड़ित परिवार को दी जाएगी.

5:46 PM. 29 Apr 23 12:16 PM. 29 Apr

प्रदर्शकारी पहलवानों को सुरक्षा देगी दिल्ली पुलिस 

दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारी पहलवानों को सुरक्षा मुहैया कराएगी. बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एक नाबालिग समेत कुल 7 खिलाड़ियों ने दिल्ली पुलिस से शिकायत की है. पुलिस जल्द ही पीड़ितों के बयान दर्ज करेगी. आरोप है कि बृजभूषण शरण सिंह ने न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के दौरान महिला पहलवानों का यौन शोषण किया.

5:46 PM. 29 Apr 23 12:16 PM. 29 Apr

दिल्ली पुलिस ने पहलवानों को दी FIR की कॉपी

पहलवानों को एफआईआर की एक कॉपी दी गई है. POCSO के तहत दर्ज एफआईआर की कॉपी पहलवानों को नहीं दी गई, क्योंकि यह केवल पीड़ित परिवार को दी जाएगी. यह जानकारी दिल्ली पुलिस द्वारा दी गई है.

मुख्य बातें

Wrestlers Protest Live Updates: दिल्ली के जंतर-मंतर पर देश के शीर्ष पहलवानों का धरना-प्रदर्शन जारी है. बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक जैसे ओलंपिक पदक विजेता रेसलर प्रदर्शन की अगुआई कर रहे हैं. पहलवानों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. उनकी शिकायत पर दिल्ली पुलिस एफआईआर दर्ज की है. हालांकि अभी भी पहलवानों ने धरना प्रदर्शन खत्म करने का फैसला नहीं किया है. इस मामले से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए जुड़े रहें prabhatkhabar.com के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurav kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >