Wrestlers Protest: दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारी पहलवानों को दी सुरक्षा, जल्द दर्ज करेगी बयान
Copied link
Wrestlers Protest Live: दिल्ली के जंतर-मंतर पर देश के शीर्ष पहलवानों का धरना-प्रदर्शन आठवें दिन भी जारी है. पहलवानों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं. पहलवानों के शिकायत पर दिल्ली पुलिस FIR दर्ज किया है. पहलवान WFI प्रेसिडेंट बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी पर अड़े हैं. वहीं उनके धरने में प्रियंका गांधी और अरविंद केजरीवाल से लेकर अब तक कई बड़े नेता भी शामिल हो चुके हैं. इस प्रदर्शन से जुड़ी लाइव अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए prabhatkhabar.com के साथ.
12:36 AM. 1 May 2312:36 AM. 1 May
Wrestlers protest LIVE: अखिलेश यादव सच्चाई जानते हैं- बृजभूषण
कई विपक्षी नेता जंतर-मंतर गए लेकिन सपा प्रमुख अखिलेश यादव जंतर-मंतर पर विरोध करने वाले पहलवानों के पास नहीं गए, इस पर क्या कहेंगे? इस पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, ‘अखिलेश यादव सच्चाई जानते हैं. हम बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं. उत्तर प्रदेश के 80 फीसदी पहलवान समाजवादी पार्टी की विचारधारा वाले परिवारों से हैं. वे मुझे ‘नेताजी’ कहते हैं.’
12:36 AM. 1 May 2312:36 AM. 1 May
बृजभूषण सिंह ने पहलवानों पर साधा निशाना
रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने पहलवानों पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि ‘आरोप लगाने वाली जितनी लड़कियां आई हैं, वो एक ही अखाड़े की हैं. इंसाफ जंतर मंतर से नहीं मिलता, इंसाफ लेना है तो पुलिस में जाना पड़ेगा.’
6:50 PM. 30 Apr 236:50 PM. 30 Apr
दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारी पहलवानों को सुरक्षा दी
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस सभी 7 शिकायतकर्ता पहलवानों को सुरक्षा मुहैया करा दी है. पुलिस ने उनके बयान दर्ज करने के संबंध में भी उनसे संपर्क किया. बयान जल्द दर्ज किए जाने की संभावना है.
6:50 PM. 30 Apr 236:50 PM. 30 Apr
देश का युवा जमीन की लड़ाई लड़ रहा है: चंद्रशेखर
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर का समर्थन मिला है. उन्होंने कहा कि देश का युवा जमीन की लड़ाई लड़ रहा है.
6:50 PM. 30 Apr 236:50 PM. 30 Apr
पहलवानों को मिला रॉबट वाड्रा का समर्थन
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को देश के बड़े उद्योगपति और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबट वाड्रा का समर्थन मिला है. वह जंतर-मंतर पर पहलवानों से मिलने पहुंच हैं.
6:50 PM. 30 Apr 236:50 PM. 30 Apr
आंदोलन को दूसरी दिशा में ले जाने का किया जा रहा प्रयास
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने कहा कि अन्याय के खिलाफ चल रहे आंदोलन को कुछ लोग दूसरी दिशा में ले जाने का प्रयास कर रहे हैं. ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा कि कुछ लोग उनके आंदोलन को दूसरी दिशा में ले जाने के उद्देश्य से यहां आए हैं, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि वे लोग कौन हैं. बजरंग पूनिया ने कहा कि पहलवान उनके मंच का उपयोग राजनीतिक लाभ के लिए नहीं करने देंगे.
6:50 PM. 30 Apr 236:50 PM. 30 Apr
पहलवानों को सुरक्षा देगी दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारी पहलवानों को सुरक्षा मुहैया कराएगी. बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एक नाबालिग समेत कुल 7 खिलाड़ियों ने दिल्ली पुलिस से शिकायत की है. पुलिस जल्द ही पीड़ितों के बयान दर्ज करेगी. आरोप है कि बृजभूषण शरण सिंह ने न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के दौरान महिला पहलवानों का यौन शोषण किया.
6:50 PM. 30 Apr 236:50 PM. 30 Apr
किन-किन धाराओं में बृजभूषण के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के वकील ने शनिवार को बताया था कि दिल्ली पुलिस ने आईपीसी की धारा 354, 354(ए), 354(डी) और 34 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की है. अन्य एफआईआर की कॉपी हमें उपलब्ध नहीं कराई गई क्योंकि यह सिर्फ पीड़ित परिवार को दी जाएगी.
6:50 PM. 30 Apr 236:50 PM. 30 Apr
बृजभूषण के अलावा WFI के एक और अधिकारी का FIR में नाम
दिल्ली पुलिस शनिवार को बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की. अब इंडियन एक्सप्रेस के रिपोर्ट के अनुसार इस एफआईआर में उनके अलावा रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के एक और अधिकारी का नाम है. इस व्यक्ति का नाम विनोद तोमर है जो अभी WFI में सचिव के पद पर तैनात है. विनोद को बृजभूषण का करीबी भी माना जाता है.
2:17 PM. 30 Apr 232:17 PM. 30 Apr
कार्रवाई के लिए पहले ही करानी चाहिए थी शिकायत: योगश्वर दत्त
ओलंपिक पदक विजेता पहलवान और पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच करने वाली समिति के सदस्य योगेश्वर दत्त ने कहा कि ‘पुलिस तभी कार्रवाई करेगी जब आप उन्हें इसकी सूचना देंगे. अगर कोई घर पर बैठता है तो वह ऐसा नहीं करेगी. पहलवानों को 3 महीने पहले ऐसा करना चाहिए था. मैंने पहले भी कहा था कि अगर वे कार्रवाई चाहते हैं, तो उन्हें इसकी सूचना पुलिस को देनी चाहिए.
मुख्य बातें
Wrestlers Protest Live: दिल्ली के जंतर-मंतर पर देश के शीर्ष पहलवानों का धरना-प्रदर्शन आठवें दिन भी जारी है. पहलवानों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं. पहलवानों के शिकायत पर दिल्ली पुलिस FIR दर्ज किया है. पहलवान WFI प्रेसिडेंट बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी पर अड़े हैं. वहीं उनके धरने में प्रियंका गांधी और अरविंद केजरीवाल से लेकर अब तक कई बड़े नेता भी शामिल हो चुके हैं. इस प्रदर्शन से जुड़ी लाइव अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए prabhatkhabar.com के साथ.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.