Live Updates

World Cup NZ vs Ban: केन विलियमसन और डेरिल मिशेल के अर्धशतक ने न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को हराया

विश्वकप 2023 में आज दोपहर दो बजे न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच अहम मुकाबला खेला गया. न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप 2023 में लगातार तीसरी जीत दर्ज कर ली है. इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गयी है. केन विलियमसन और डेरिल मिशेल ने कमाल की बल्लेबाजी की और अर्धशतक जड़ा. विलियमसन ने अंगूठे की चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 107 गेंद पर 78 रन बनाए जिसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल हैं.

4:32 AM. 14 Oct 23 11:02 PM. 13 Oct

न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप 2023 में लगातार तीसरी जीत दर्ज कर ली है. केन विलियमसन और डेरिल मिशेल ने कमाल की बल्लेबाजी की और अर्धशतक जड़ा. यूजीलैंड के सामने 246 रन का लक्ष्य था और उसने 42.5 ओवर में दो विकेट पर 248 रन बनाकर आसान की दर्ज की. विलियमसन ने अंगूठे की चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 107 गेंद पर 78 रन बनाए जिसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल हैं. उन्होंने एक छोर संभाल कर पारी संवारने का काम किया. न्यूजीलैंड के कप्तान ने डेवोन कॉनवे (59 गेंद पर 45 रन) के साथ 80 रन की साझेदारी की जबकि मिशेल (67 गेंद पर नाबाद 89 रन, छह चौके, चार छक्के) के साथ उन्होंने 108 रन जोड़े. मिशेल ने छक्के से अपनी पारी की शुरुआत की थी और उन्होंने छक्के से ही मैच का अंत भी किया. न्यूजीलैंड की यह लगातार तीसरी जीत है जिससे वह 6 अंक लेकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है.

4:32 AM. 14 Oct 23 11:02 PM. 13 Oct

डेरिल मिशेल ने भी जड़ा अर्धशतक

केन विलियमसन के बाद डेरिल ��िशेल ने भी अर्धशतक जड़ दिया है. मिशेल ने 45 गेंद पर 50 रन पूरे कर लिए हैं.

4:32 AM. 14 Oct 23 11:02 PM. 13 Oct

केन विलियमसन ने जड़ा पचासा 

केन विलियमसन ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. उन्होंने 81 गेंद पर 50 रन पूरे किए. न्यूजीलैंड आराम से लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है. हालांकि टीम के दो बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं.

4:32 AM. 14 Oct 23 11:02 PM. 13 Oct

न्यूजीलैंड को दूसरा झटका, डेवोन कॉनवे आउट

डेवोन कॉनवे आउट हो गए हैं. न्यूजीलैंड को दूसरा झटका लगा है. शाकिब अल हसन ने कॉनवे को पगबाधा आउट कर दिया है.

4:32 AM. 14 Oct 23 11:02 PM. 13 Oct

रचिन रवींद्र आउट, न्यूजीलैंड को पहला झटका

रचिन रवींद्र आउट हो गए हैं. आज वह बल्ले से कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं. न्यूजीलैंड को पहला झटका लगा है. न्यूजीलैंड को तीसरे ही ओवर में पहला झटका लगा है.

4:32 AM. 14 Oct 23 11:02 PM. 13 Oct

बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को दिया 246 रन का लक्ष्य

लॉकी फर्ग्युसन की अगुवाई में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने चेपक की धीमी गति के गेंदबाजों के लिए अनुकूल मानी जा रही पिच पर अपना कमाल दिखाया. बांग्लादेश को एकदिवसीय विश्व कप के मैच में शुक्रवार को यहां 9 विकेट पर 245 रन ही बनाने दिए. बांग्लादेश की पारी शुरू में लड़खड़ा गई थी और एक समय उसका स्कोर चार विकेट पर 56 रन था. बांग्लादेश यदि 250 रन के करीब पहुंचने में सफल रहा तो उसका श्रेय अपना पांचवा विश्व कप खेल रहे मुशफिकुर रहीम (75 गेंद पर 66 रन, छह चौके, दो छक्के) और कप्तान शाकिब अल हसन (51 गेंद पर 40 रन, तीन चौके, दो छक्के) की 96 रन की साझेदारी और महमूदुल्लाह की नाबाद 41 रन की पारी को जाता है.

4:32 AM. 14 Oct 23 11:02 PM. 13 Oct

बांग्लादेश को आठवां झटका, तस्कीन अहमद आउट

बांग्लादेश को आठवां झटका लगा है. तस्कीन अहमद 19 गेंद पर 17 रन बनाकर आउट हो गए हैं. बांग्लादेश को आठवां झटका 47वें ओवर में 214 के स्कोर पर लगा है. बांग्लादेश की टीम शुरुआती झटके के बावजूद एक सम्मानजनक स्कोर की ओर बढ़ता दिख रहा है.

4:32 AM. 14 Oct 23 11:02 PM. 13 Oct

तौहीद हृदय आउट, बांग्लादेश को सातवां झटका

तौहीद हृदय 13 रन बनाकर आउट हो गए हैं. ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर मिशेल सेंटनर ने उनका कैच पकड़ा है. बांग्लादेश को सातवां झटका 28वें ओवर में 180 के स्कोर पर लगा है.

4:32 AM. 14 Oct 23 11:02 PM. 13 Oct

बांग्लादेश को छठा झटका, मुशफिकुर रहीम आउट

मुशफिकुर रहीम अर्धशतक जड़कर आउट हो गए हैं. उन्होंने 75 गेंद पर 66 रनों की बेहतरीन पारी खेली. 100 रन के अंदर चार विकेट गिरने के बाद उन्होंने शाकिब अल हसन के साथ शानदार साझेदारी की और टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया. बांग्लादेश को छठा झटका 36वें ओवर में 175 के स्कोर पर लगा.

4:32 AM. 14 Oct 23 11:02 PM. 13 Oct

शाकिब अल हसन आउट, बांग्लादेश को पांचवां झटका

शाकिब अल हसन आउट हो गए हैं. लॉकी फर्ग्युसन की गेंद पर टॉम लाथन ने उनका कैच पकड़ा. शाकिब 40 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने मुश्तफिकुर रहीम के साथ पांचवे विकेट के लिए शानदार साझेदारी की. बांग्लादेश को पांचवां झटका 30वें ओपर में 152 के स्कोर पर लगा है.

4:32 AM. 14 Oct 23 11:02 PM. 13 Oct

शैंटो आउट, बांग्लादेश को चौथा झटका

नजमूल होसेन शैंटो आउट हो गए हैं. बांग्लादेश को चौथा झटका लगा है. ग्लेन फिलिप्स की गेंद पर डेवोन कॉनवे ने शैंटो का कैच लपका. शैंटो आठ गेंद पर सात रन बनाकर आउट हुए हैं.

4:32 AM. 14 Oct 23 11:02 PM. 13 Oct

बांग्लादेश को तीसरा झटका, मेहदी हसन मिराज आउट

मेहदी हसन मिराज आउट हो गए हैं. भारत को तीसरा झटका लगा है. लॉकी फर्ग्युसन ने 30 रन बनाकर खेल रहे मिराज को मैट हेनरी के हाथों कैच करवाया. बांग्लादेश को तीसरा झटका लगा है.

4:32 AM. 14 Oct 23 11:02 PM. 13 Oct

बांग्लादेश को लगे दो शुरुआती झटके

बांग्लादेश के दोनों सलामी बल्लेबाज आउट हो गए हैं. बांग्लादेश की टीम को आठवें ओवर में दूसरा झटका लगा है. टीम को पहला झटका पारी के पहली गेंद पर लिट्टन दास के रूप में लगा था. वह गोल्डन डक के शिकार हुए. दूसरे बल्लेबाज तंजीद हसन 16 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में चार चौके जड़े. मेहंदी हसन मिराज और नजमूल होसेन शैन्टो क्रीज पर मौजूद हैं.

4:32 AM. 14 Oct 23 11:02 PM. 13 Oct

ओपनर तंजीद हसन और मेहदी हसन मिराज पिच पर, BAN 9/1 (1.5)

बांग्लादेश के ओपनर तंजीद हसन और लिट्टन दास ने पारी की शुरुआत की, लेकिन लिट्टन दास को बोल्ट ने पहली ही गेंद पर आउट कर दिया.

4:32 AM. 14 Oct 23 11:02 PM. 13 Oct

दोनों टीम का प्लेइंग इलेवन

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): लिट्टन दास, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, मेहदी हसन मिराज, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम (डब्ल्यू), तौहीद , महमुदुल्लाह, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (डब्ल्यू), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट

4:32 AM. 14 Oct 23 11:02 PM. 13 Oct

शाकिब ने कहा असमंजस में था

थोड़ा असमंजस में था, लेकिन हमें पहले बल्लेबाजी करने में कोई आपत्ति नहीं है. हमने पिछले 2 मैचों में बल्ले और गेंद से अच्छी शुरुआत नहीं की और ये दो क्षेत्र हैं जिनमें हम सुधार करना चाहते हैं.

4:32 AM. 14 Oct 23 11:02 PM. 13 Oct

न्यूजीलैंड ने टाॅस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला

न्यूजीलैंड के कप्तान विलियमसन ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. उन्होंने टाॅस के बाद कहा कि पिच अच्छी है हमें पहले बाॅलिंग करके मजा आएगा. मैं वापसी करके खुश हूं.

7:43 PM. 13 Oct 23 2:13 PM. 13 Oct

हेड टू हेड रिकाॅर्ड

न्यूजीलैंड और बांग्लादेश का वनडे में 41 बार सामना हुआ है और न्यूजीलैंड ने 30 बार जीत दर्ज की है, बांग्लादेश ने दस मैच जीते और एक बेनतीजा रहा है.

7:43 PM. 13 Oct 23 2:13 PM. 13 Oct

बांग्लादेश के स्पिनर्स बन सकते हैं खतरा

पिछले मैच में इंग्लैंड से हारने के बावजूद बांग्लादेश की ताकत उसके स्पिनर साबित हो सकते हैं . कप्तान शाकिब अल हसन, मेहंदी हसन और मेहदी हसन मिराज ने दो मैचों में 11 विकेट लिये हैं . उनसे इस प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीद होगी.

7:43 PM. 13 Oct 23 2:13 PM. 13 Oct

न्यूजीलैंड की टीम इस वक्त प्वाइंट टेबल में दूसरे स्थान

न्यूजीलैंड की टीम इस वक्त प्वाइंट टेबल में दूसरे स्थानपर है, कल तक वह शीर्ष पर थी, कल रात खेले गए मैच में दक्षिण अफ्रीका ने कंगारुओं को रौंदकर अपनी जगह टाॅप पर बना ली है.

कप्तान केन विलियमसन की वापसी

कप्तान केन विलियमसन की वापसी से न्यूजीलैंड का आक्रमण और मजबूत हुआ है. वह इंग्लैंड और नीदरलैंड के खिलाफ नहीं खेल सके थे, लेकिन अब उन्होंने वापसी कर ली है. विलियमसन बेहतरीन वनडे बल्लेबाज हैं और स्पिनरों को बखूबी खेलते हैं, इस बात का फायदा चेपाॅक के स्टेडियम में मिलेगा. विलियमसन ने कहा कि विश्व कप टीम में लौटकर खुश हैं और रोमांचित भी.

मुख्य बातें

विश्वकप 2023 में आज दोपहर दो बजे न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच अहम मुकाबला खेला गया. न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप 2023 में लगातार तीसरी जीत दर्ज कर ली है. इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गयी है. केन विलियमसन और डेरिल मिशेल ने कमाल की बल्लेबाजी की और अर्धशतक जड़ा. विलियमसन ने अंगूठे की चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 107 गेंद पर 78 रन बनाए जिसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >