ट्विटर पर यूजर ने सोनू सूद को बताया 'अगला रजनीकांत', एक्टर का जवाब आपका दिल जीत लेगा

Sonu Sood- बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद इन दिनों अपने काम से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं. सोनू लगातार मुंबई में फंसे अलग- अलग राज्यों के प्रवासी मजदूरों को घरों तक पहुंचाने में मदद कर रहे हैं. इस कारण उन्हें एक सुपर हीरो के रूप में सम्मानित किया जा रहा है. हाल ही में एक यूजर ने सोनू सूद को फिल्म इंडस्ट्री का नया रजनीकांत बताया है. इसका एक्टर ने ऐसा जवाब दिया जिसे सुन आप भी खुश हो जाएंगे.

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) इन दिनों अपने काम से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं. सोनू लगातार मुंबई में फंसे अलग- अलग राज्यों के प्रवासी मजदूरों (Migrant Workers) को घरों तक पहुंचाने में मदद कर रहे हैं. इस कारण उन्हें एक सुपर हीरो के रूप में सम्मानित किया जा रहा है. हाल ही में एक यूजर ने सोनू सूद को फिल्म इंडस्ट्री का नया रजनीकांत बताया है. इसका एक्टर ने ऐसा जवाब दिया जिसे सुन आप भी खुश हो जाएंगे.

Also Read: ट्विटर यूजर ने सोनू सूद को बताया ‘अगला अमिताभ’, तो एक्टर ने दिया ये जवाब

एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा, ‘क्या सोनू सूद फिल्म इंडस्ट्री के अगली रजनीकांत हैं.’ इस पर सोनू सूद ने कहा, ‘मैं हमेशा ही एक कॉमन मैन बनकर रहना चाहता हूं. एक्टर के इस जवाब ने सभी का दिल जीत​ लिया. उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

इसके अलावा बिहार के छपरा जिले से लोगों ने सोनू सूद को एक अलग तरीके से मदद करने के लिए धन्यवाद कहा. इन लोगों ने रेत पर सोनू सूद की तस्वीर बना दी. जिस पर लिखा रियल हीरो. इस तस्वीर को देखकर सोनू सूद ने भी इस तस्वीर पर उन सभी लोगों का आभार प्रकट किया है.

इसके पहले ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा- ‘जब सब ठीक हो जाएगा, उसके बाद आपको हर संडे शूट से छुट्टी लेनी पड़ेगी. लोग आपसे मिलने आएंगे, जो लोग घूमने आएंगे वे पूछेंगे कि सोनू सूद का घर कहां है. सोनू सूद अगला अमिताभ.’ बता दें कि संडे को अमिताभ बच्चन अपने घर ‘जलसा’ के बाहर फैंस से मिलते हैं. इसलिए फैन ने उन्हें अगला अमिताभ बच्चन कहा. यूजर के इस ट्वीट पर सोनू सूद ने जवाब दिया, ‘वो क्यों मेरे घर आएंगे दोस्त. मैं उन सब के घर जाऊंगा. बहुत सारे आलू के परांठे, पान और चाय उधार है मेरे भाइयों पर.’

वहीं, हाल ही में सोनू सूद ने एक टोल फ्री नंबर जारी किया था. उन्‍होंने ट्वीट किया था,’ मेरे प्यारे श्रमिक भाइयों और बहनों. अगर आप मुंबई में है और अपने घर जाना चाहते हैं तो कृपया इस नंबर पर कॉल करें. 18001213711. और बताएं आप कितने लोग हैं, कहाँ हैं अभी, और कहां जाना चाहते हैं. मैं और मेरी टीम जो भी मदद कर पाएंगे हम जरूर करेंगे.’

Posted By: Divya Keshri

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >