Bihar News : सिवान में युवक ने नशे की हालत में अधेड़ को मारा चाकू, भतीजे को भी किया जख्मी

सीवान के जीबी नगर में एक युवक ने नशे की हालत में अधेड़ व्यक्ति की चाकू मार कर हत्या कर दी है. बीच में भतीजे को भी उसने चाकू मारकर घायल कर दिया है.

सीवान के जीबी नगर थाना क्षेत्र के जलालपुर तकवा टोला गांव में मंगलवार की देर शाम नशे की हालत में एक मनचले युवक ने एक अधेड़ व्यक्ति को चाकू मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई. इसी का बीच-बचाव करने आए भतीजे को भी हमलावर ने चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया.

नशे की हालत में मारा चाकू 

मृतक का नाम सिपाही यादव है जो की जलालपुर तकवा टोला निवासी स्वर्गीय सूर्य यादव का पुत्र था. जख्मी भतीजे का नाम व्यास यादव बताया जा रहा है जो की विष्णु देव यादव का पुत्र है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि गांव के बगल का एक युवक नंदलाल शाह का पुत्र विनोद शाह नशे की हालत में चाकू लेकर अधेड़ के साथ गाली गलौज कर रहा था.

गाली गलौज का विरोध करने पर मारा चाकू 

परिजनों का कहना है कि सिपाही यादव ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो विनोद साह ने चाकू मारकर सिपाही यादव को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. यह देखकर अपने चाचा को बचाने के लिए भतीजा व्यास देव यादव भाग कर आया. हमलावर ने भतीजे को भी चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. जिसके बाद घायल सिपाही यादव एवं व्यास यादव को परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन उपचार के लिए अस्पताल जाने के क्रम में सिपाही यादव ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

Also Read: सीवान में युवक की चाकू मार कर हत्या, आक्रोशित लोगों ने आरोपित के घर में की तोड़फोड़
पुलिस मामले की जांच में जुटी 

वहीं दूसरी तरफ भतीजे व्यास यादव की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने पीएमसीएच पटना रेफर दिया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुँच कर पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इधर हमलावर विनोद साह को भी उसके परिजनों ने उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >