Sitapur Road Accident: सीतापुर में तेज रफ्तार कार 70 फीट खाई में गिरी, हादसे में दो लोगों की मौत

Sitapur Road Accident: सीतापुर में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा कर खाई में जा गिरी. ये हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के सीतापुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. सीतापुर के कमलापुर इलाके में सोमवार को एक तेज रफ्तार कर अनियंत्रित होकर खाई जा गिरी. इस हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

हादसे में दो लोगों की मौत

दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, ये हादसा उस समय हुआ जब कार सवार लखनऊ से सीतापुर जा रहे थे. जब कार कमलापुर इलाके में पहुंची, उसी समय ड्राइवर ने कार की स्पीड बढ़ा दी. इसी दौरान तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा कर खाई में जा गिरी. ये हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे का शिकार लोगों की शिनाख्त करने में जुट गई.

Also Read: यूपी के कौशांबी में तांत्रिक के दरवाजे पर महिला ने जहर खाकर दी जान, मां के बाद बेटी से गलत करने का आरोप
70 फुट खाई में जा गिरी कार

सीतापुर (दक्षिणी) अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह घटना तब हुई जब लखनऊ से सीतापुर जा रही एक कार का चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा. कार डिवाइडर से टकराकर लगभग 70 फीट गहरी खाई में गिर गयी. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. हादसे में मरने वालों की शिनाख्त संदीप वर्मा उम्र 52 साल और मनीष शर्मा उम्र 40 साल के रूप में हुई है. अपर पुलिस अधीक्षक ने हादसे में घायलों के संबंध में बताया कि दोनों को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >