श्रेया घोषाल मां बनने वाली हैं, बेबी बंप के साथ शेयर की तसवीर, बच्चे के नाम का किया खुलासा

Shreya Ghoshal pregnant : अपनी दिलकश आवाज़ की वजह से गीत संगीत की दुनिया में जाना- माना नाम बन चुकी श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) के फैंस के लिए खुशखबरी हैं. श्रेया घोषाल मां बनने वाली हैं. इसकी जानकारी सिंगर ने एक पोस्ट के जरिए फैंस को सोशल मीडिया पर दी. इस खबर को जानने के बाद से ही फैंस इंटरनेट पर लगातार उन्हें बधाई दे रहे है.

श्रेया घोषाल और शिलादित्य मुखोपाध्याय पहली बार मम्मी-पापा बनने जा रहे हैं. श्रेया ने ट्वीट करके लिखा है, बेबी श्रेयादित्य आ रहा है. शीलादित्य और मैं इस खबर को आप लोगों के साथ साझा करके रोमांचित हैं. अपनी जिंदगी के नए चैप्टर की शुरुआत के साथ आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है.

श्रेया के इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स हर कोई कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहा है. राघव सच्चर लिखते हैं, ‘बहुत अच्छी खबर श्रेया, दिल से बधाई. सोफी चौधरी ने लिखा- ‘यह बहुत ही अमेजिंग है. वहीं कई यूजर्स उन्हें शुभकामनाएं दे रहे है. गौरतलब है कि श्रेया ने 2015 में शिलादित्य मुखोपाध्याय से शादी की थी.

Also Read: करण जौहर को न्यूजपेपर जैसा आउटफिट पहनना पड़ा महंगा, मीडिया यूजर्स ने किया ट्रोल, बोले- ‘चलता-फिरता अखबार…’

हाल ही में श्रेया घोषाल का गाना ‘अंगना मोरे’ रिलीज हुआ था. प्रभात खबर के साथ बातचीत में उन्होंने कहा था, आनेवाले साल में मुझे इस इंडस्ट्री में दो दशक हो जाएंगे. मैं नहीं कह सकती कि मुझे बॉलीवुड ने अच्छे मौके नहीं दिए. मुझे बहुत ही अलग अलग मौके मिले हैं. खुद को साबित करने के लिए. इंडिपेंडेंट एक ऐसी जगह है जहां आप बेधड़क कुछ भी कर सकते हो. फिल्मों में जॉनर, कहानी और मूड सभी दायरों में रहकर आपको परफॉर्म करना होता है.

Posted By: Divya keshri

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >