3 Idoits Sequel: ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल पर शरमन जोशी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- राजकुमार हिरानी सीक्वल बनाने के…

डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘3 इडियट्स’ साल 2009 में आई थी, जो एक ब्लॉकबस्टर थी. इस बीच ‘3 इडियट्स’ में राजू का कोल निभाने वाले शरमन जोशी ने फिल्म के सीक्वल पर बड़ी बात कह दी.

3 Idoits Sequel: आमिर खान की 3 इडियट्स आज तक की बेहतरीन फिल्मों में से एक है. आमिर की इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था और इसकी कहानी ने हर किसी के दिल को छू लिया था. इसमें शरमन जोशी, बोमन ईरानी, आर माधवन, मोना सिंह और करीना कपूर ने अहम भूमिका निभाया था. हालांकि फैंस के मन में अक्सर ये सवाल आता है कि ‘3 इडियट्स’ का दूसरा पार्ट आएगा या नहीं. अब इसपर राजू यानी शरमन ने चुप्पी तोड़ी है.

‘3 इडियट्स’ का आएगा सीक्वल?

डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘3 इडियट्स’ साल 2009 में आई थी, जो एक ब्लॉकबस्टर थी. इस बीच ‘3 इडियट्स’ में राजू का कोल निभाने वाले शरमन जोशी ने फिल्म के सीक्वल पर बड़ी बात कह दी. शरमन अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘कफस’ का प्रमोशन कर रहे थे, तब उन्होंने डीएनए से बात करते हुए कहा, कितना मजा आएगा अगर ये हुआ तो.

राजकुमार हिरानी ने ने सीक्वल के बारे में…

शरमन जोशी ने आगे कहा, राजकुमार हिरानी सर प्यार से वाकिफ है और वह दर्शकों को निराश नहीं करना चाहते. उन्होंने सीक्वल के बारे में मेरे साथ कुछ विचार शेयर किए हैं, लेकिन जब आप कुछ महीनों के बाद उनसे इसके बारे में पूछते हैं, तो वो बताते है कि इस बारे में सोच रहे है. साथ ही बताया कि, वो सीक्वल बनाने के इच्छुक है. जब भी यह होगा, हमें इस पर काम करने में मजा आएगा और दर्शकों को इसे देखने में मजा आएगा.

Also Read: Kangana Ranaut के प्यार में पागल था बॉलीवुड का ये एक्टर, शादी करने के लिए पत्नी को छोड़ने के लिए था तैयार!

3 इडियट्स की कमाई

गौरतलब है कि 3 इडियट्स को दर्शकों ने काफी पसन्द किया था. मूवी ने दुनिया भर में 400 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं, आमिर खान का कुछ समय पहले एक वीडियो अर्चना पूरन सिंह ने शेयर किया था. वीडियो में कपिल शर्मा गाना गाते दिखे थे और आमिर इसे एंजॉय करते नजर आए थे. वीडियो के कैप्शन में अर्चना ने लिखा था, ‘राजा ह‍िंदुस्‍तानी के सालों बाद आमिर से मुलाकात हुई है. गर्मजोशी से गले मिलने और पुरानी यादों को साझा करने से सालों बीत गए… और आपके घर पर हम सभी की प्यारी शाम के लिए एक बड़ा धन्यवाद बहुत आवश्यक है, आमिर! आप अब पहले से कहीं ज्यादा मज़ेदार हैं… ढेर सारा ज्ञान और शरारतें. उस रात की लंबी चैट और मज़ेदार कहानियां लववववव!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >