Shani Jayanti 2023 Daan Items: शनि जयंती पर करें इन चीजों का दान, मिलेगा शुभफल

Shani Jayanti 2023 Daan Items: मान्यताओं के अनुसार, जिस किसी व्यक्ति पर शनिदेव मेहरबान होते हैं वह उसे रंक से राजा बना देते हैं. इसलिए बेहद जरूरी है कि व्यक्ति शनिदेव की पूजा अर्चना और दान करते रहना चाहिए. तो आइए जानते हैं शनि जयंती पर क्या दान करें.

Shani Jayanti 2023 Daan Items: इस साल 2023 में शनि जयंती 19 मई 2023, शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी. मान्यता है कि इसी तिथि यानी ज्येष्ठ अमावस्या (Jyeshth Amavasya) को शनि देव (Shani Dev) का जन्म हुआ था. मान्यताओं के अनुसार, जिस किसी व्यक्ति पर शनिदेव मेहरबान होते हैं वह उसे रंक से राजा बना देते हैं. इसलिए बेहद जरूरी है कि व्यक्ति शनिदेव की पूजा अर्चना और दान करते रहना चाहिए. हालांकि, शनि जयंती के दिन किया गया दान का विशेष महत्व होता है. इस दिन दान करने से व्यक्ति व्यक्ति को सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है. तो आइए जानते हैं शनि जयंती पर क्या दान करें.

शनि जयंती (Shani Jayanti)पर करें इन चीजों का दान

शनि जयंती पर शनि देव की पूजा के बाद काले तिल का दान करें. मान्यता है कि ऐसा करने से शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या और शनि दोष के प्रभाव से राहत मिलती है. इससे शनि, राहु और केतु के दुष्प्रभाव भी दूर होते हैं.

शनि जयंती पर काले या नीले वस्त्र और जूता-चप्पल का दान करने से रोग और शारीरिक कष्ट दूर होते है.

शनि जयंती पर सवा किलो काली उड़द का दान करें. आर्थिक संकट दूर होगा तथा धन वैभव और सुख समृद्धि बढ़ेगी.

सरसों या तिल का तेल दान करें शनि दोष से मुक्ति मिलेगी.

शनि दोष से मुक्ति के लिए सरसों का तेल या तिल का तेल दान कर सकते हैं.

शनि जयंती पर किसी गरीब और जरूरतमंद को लोहा, छाता, स्टील के बर्तन आदि दान दें.

शनि जयंती शुभ मुहूर्त (Shani Jayanti 2023 Shubh Muhurat)

शनि जंयती – 19 मई 2023, शुक्रवार

अमावस्या तिथि प्रारंभ – मई 18, 2023 को रात 09 बजकर 42 मिनट से

अमावस्या तिथि समाप्त – मई 19, 2023 को रात 09 बजकर 22 मिनट तक

शनि जयंती महत्व (Shani Jayanti 2023 Importance)

शास्त्रों में शनि देव को न्याय का देवता माना गया है. वह साधक को कर्म के अनुसार फल प्रदान करते हैं. शनिदेव को नवग्रहों में भी प्रमुख स्थान प्राप्त है और सबसे धीमी चाल यही चलते हैं. इसलिए वह जातक जिन्हें शनि की महादशा, साढ़ेसाती या ढैय्या परेशान कर रही है, उन्हें शनि जयंती के दिन पूजा निश्चित रूप से करनी चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और शनि देव का आशीर्वाद निरंतर बना रहता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >