Shani Gochar 2023: होने वाला है शनि राशि का गोचर, बदलेगी साढ़ेसाती और ढेय्या की स्थिति

Shani Gochar 2023: शनि देव 17 जनवरी 2023 को स्वराशि कुंभ में गोचर करेंगे। मार्च 2025 तक कुंभ में ही रहेंगे. शनि के स्वराशि कुंभ में गोचर करते ही कुछ राशियों से शनि साढ़े साती और ढैय्या हट जाएगी. इस दौरान तीनों राशि के जातकों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा और गुस्से पर नियंत्रण पाना होगा.

Shani Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव 17 जनवरी 2023 को स्वराशि कुंभ में गोचर करेंगे. मार्च 2025 तक कुंभ में ही रहेंगे. इस दौरान इन राशियों में हलचल मचाएंगे और इन्हें घोर कष्ट देंगे. ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, शनि के कुंभ राशि में संचार से दुनिया भर में इसका व्यापक असर देखने को मिलेगा. इससे अर्थव्यवस्था और राजनीति पर भी असर देखने को मिलेगा.

साढ़ेसाती और ढेय्या की स्थिति बदलेगी

साथ ही शनि के कुंभ राशि में आने से साढ़ेसाती और ढेय्या की स्थिति भी बदलेगी. आइए जानते हैं शनि के कुंभ राशि में आने से किन-किन राशियों पर प्रतिकूल असर दिखेगा. इस दौरान तीनों राशि के जातकों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा और गुस्से पर नियंत्रण पाना होगा.

मेष राशि

मेष राशि वालों को जनवरी 2023 में ग्रह गोचर के प्रभाव के कारण हर काम में बाधा और अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है. परिवार में कलह का सामना करना पड़ सकता है. सेहत से जुड़ी परेशानियों के कारण मेष राशि वाले तनाव में भी रहेंगे. साल के आरंभ में ही आपका पैसा पानी की तरह खर्च हो सकता है. परिवार को लेकर भी मन में चिताएं रहेंगी.

सिंह राशि

आपकी राशि से शनि सातवें भाव में रहने वाले हैं. इस दौरान घरेलू और व्यावसायिक उलझनें बढ़ सकती हैं, जिसकी वजह से कामकाज में समस्या आ सकती है. कई सारी अड़चनों की वजह से आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है. शनि की दृष्टि की वजह से भाई-बंधुओं से विरोध या मनमुटाव का सामना करना पड़ सकता है.

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए भी बुरा समय जनवरी 2023 से शुरू होने वाला है. शनि के गोचर से मीन राशि पर साढ़े 7 साल तक शनि की टेढ़ी नजर बनी रहेगी. इस दौरान मीन राशि के जातकों को कई तरह की आर्थिक, मानसिक और शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़ेगा. शनि के प्रभाव के वजह से आपके कार्य सफल नहीं हो पाएंगे.

शनि उपाय

शनिवार के दिन हनुमान जी को चमेली के तेल का दीपक दान करें और सिंदूर का चोला चढ़ाएं हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें. इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं. इसके अलावा गरीबों की सेवा करने से भी शनि देव की कृपा प्राप्त होती है. इस दिन गरीबों को काला तिल, वस्त्र, उड़द की दाल, जूते-चप्पल और कंबल का दान करना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >