आज शनिवार को दिन Shani Dev की पूजा करते समय ना करें ये गलतियां, हो सकता है बड़ा नुकसान,

Shani Dev Puja niyam and rules: आज शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा की जाती है. अगर आप शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करते हैं तो कुछ बातों का ख्याल रखना काफी जरूरी होता है वरना आप अनजाने में शनिदेव को नाराज कर सकते हैं.

Shani Dev Puja: हर शनिवार को शनिदेव की पूजा करने से शुभफल मिलता है. मान्यता है कि धर्मराज होने की वजह से शनि पापी व्यक्तियों के लिए दुख और कष्टकारक होते हैं, लेकिन ईमानदारों के लिए यह यश, धन, पद और सम्मान का ग्रह है. ऐसे में अगर आप भी शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा (Worship) करते हैं तो कुछ बातों का ख्याल रखना काफी जरूरी होता है वरना आप अनजाने में शनिदेव को नाराज कर सकते हैं.

शनिदेव को पीठ ना दिखाएं

शनिदेव की पूजा करते वक्त तनकर नहीं खड़ा होना चाहिए. दूसरी खास बात जब आप शनिदेव की  पूजा करके वहां से हटें तो जिस अवस्था में खड़े थे उसी अवस्था में पीछे की तरफ होते आएं. शनिदेव के मंदिर में उन्हें पीठ नहीं दिखानी चाहिए. इससे शनिदेव नाराज हो सकते हैं.

लोहे के बर्तन का करें इस्तेमाल

तांबे के बर्तनों से ना करें शनिदेव की पूजा- शनिदेव की पूजा में कभी भी तांबे के बर्तनों(copper pots) का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. तांबे का संबंध सूर्य देव से होता है और भले ही शनिदेव सूर्य पुत्र हैं लेकिन वह सूर्यदेव के परम शत्रु हैं. ऐसे में शनिदेव की पूजा में हमेशा लोहे के बर्तनों का ही इस्तेमाल करना चाहिए.

लाल रंग या लाल फूल का प्रयोग भी है वर्जित

शनि पूजा में कभी भी लाल रंग या लाल फूल का भी प्रयोग न करें. लाल रंग मंगल का परिचायक माना जाता है और मंगल शनि के शत्रु ग्रह हैं. शनिवार के दिन नीले या काले रंगों का ही प्रयोग करना चाहिए.

इस दिशा में ना करें पूजा

शनिदेव की पूजा करते वक्त आपको पूजा की दिशा का भी खास ख्याल रखना होगा. आमतौर पर लोग पूर्व की ओर मुख करके पूजा करते हैं लेकिन शनिदेव पश्चिम के स्वामी कहे जाते हैं इसलिए इनकी पूजा करते वक्त साधक का मुंह पश्चिम की तरफ होना चाहिए.

कपड़ों के रंग का भी रखें ध्यान

शनिदेव की पूजा करते वक्त रंगों का भी खास ध्यान रखना चाहिए. जब भी शनिदेव की पूजा करने जाएं तो लाल रंग के कपड़े पहनने से बचें. दरअसल लाल रंग मंगल का कारक है और मंगल शनि के शत्रु ग्रह में गिने जाते हैं.  शनिदेव की पूजा करते वक्त उनके प्रिय रंग जैसे नीले और काले वस्त्र पहन कर जाना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >