Shani Dev Aarti: शनि देव की आरती से बनते हैं बिगड़े काम, जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी

Shani Dev Aarti: शनि महाराज अपने भक्तों को अच्छे और बुरे कर्म के अनुसार फल देते हैं. इसलिए शनि देव की पूजा में हुई जरा सी भूल भी आपको भारी पड़ सकती है. हर शनिवार के दिन इनकी आरती जरूर करनी चाहिए.

Shani Dev Aarti in Hindi: शनि देव की पूजा के लिए शनिवार का दिन सबसे शुभ माना जाता है. शनिदेव कर्मफलदाता और दंडाधिकारी है. शनि महाराज अपने भक्तों को अच्छे और बुरे कर्म के अनुसार फल देते हैं. इसलिए शनि देव की पूजा में हुई जरा सी भूल भी आपको भारी पड़ सकती है. फिर चाहे आरती करना ही क्यों न हो. शनिदेव की पूजा करने के बाद उनकी आरती कर उन्हें प्रसन्न कर सकते है.

शनि देव की आरती (Shani Dev Aarti in Hindi)

जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी।

सूर्य पुत्र प्रभु छाया महतारी॥

जय जय श्री शनि देव..

श्याम अंग वक्र-दृ‍ष्टि चतुर्भुजा धारी।

नीलाम्बरधारी नाथ गज की असवारी॥

जय जय श्री शनि देव..

क्रीट मुकुट शीश राजित दिपत है लिलारी।

मुक्तन की माला गले शोभित बलिहारी॥

जय जय श्री शनि देव..

मोदक मिष्ठान पान चढ़त हैं सुपारी।

लोहा तिल तेल उड़द महिषी अति प्यारी॥

जय जय श्री शनि देव..

देव दनुज ऋषि मुनि सुमिरत नर नारी।

विश्वनाथ धरत ध्यान शरण हैं तुम्हारी॥

जय जय श्री शनि देव भक्तन हितकारी।।

Also Read: Shani Chalisa : शनिवार के दिन जरूर करें शनि चालीसा का पाठ, शनि दोष से मिलेगी मुक्ति
शनिदेव की पूजा विधि

  • स्नान करने के बाद घर के मंदिर में दीपक प्रज्वलित करें.

  • इस दिन शनि देव को तेल अर्पित करें.

  • शनि देव को पुष्प अर्पित करें.

  • शनि देव को भोग लगाएं.

  • शनि देव की आरती करें.

  • शनि चालीसा का पाठ करें.

  • शनि देव के मंत्रों का जप करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >