Shani Aarti: ॐ जय जय शनि महाराज, स्वामी जय जय शनि महाराज…

Shani Aarti: शनिवार के दिन स्नान और दान के बाद शनिदेव की आरती करना चाहिए. मान्यता है कि शनिदेव की आरती करने से आपको कई प्रकार के लाभ होते हैं.

Shani Aarti: आज का दिन कर्मफल दाता और न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित है. इस दिन शनि देव को प्रसन्न करने के लिए विधि पूर्वक उनकी पूजा करनी चाहिए. शनिवार के दिन स्नान और दान के बाद शनिदेव की आरती करना चाहिए. मान्यता है कि शनिदेव की आरती करने से आपको कई प्रकार के लाभ होते हैं, इसके साथ ही कुंडली से शनि के अशुभ प्रभाव भी कम होने लगते हैं. शनिदेव की आरती लिरिक्स इस प्रकार है…

Shani Aarti: भगवान शनि की आरती

ॐ जय जय शनि महाराज, स्वामी जय जय शनि महाराज।

कृपा करो हम दीन रंक पर, दुःख हरियो प्रभु आज ॥ॐ॥

सूरज के तुम बालक होकर, जग में बड़े बलवान ॥स्वामी॥

सब देवताओं में तुम्हारा, प्रथम मान है आज ॥ॐ॥1॥

विक्रमराज को हुआ घमण्ड फिर, अपने श्रेष्ठन का। स्वामी

चकनाचूर किया बुद्धि को, हिला दिया सरताज ॥ॐ॥2॥

प्रभु राम और पांडवजी को, भेज दिया बनवास। स्वामी

कृपा होय जब तुम्हारी स्वामी, बचाई उनकी लॉज ॥ॐ॥3॥

शुर-संत राजा हरीशचंद्र का, बेच दिया परिवार। स्वामी

पात्र हुए जब सत परीक्षा में, देकर धन और राज ॥ॐ॥4॥

गुरुनाथ को शिक्षा फांसी की, मन के गरबन को। स्वामी

होश में लाया सवा कलाक में, फेरत निगाह राज ॥ॐ॥5॥

माखन चोर वो कृष्ण कन्हाइ, गैयन के रखवार। स्वामी

कलंक माथे का धोया उनका, खड़े रूप विराज ॥ॐ॥6॥

देखी लीला प्रभु आया चक्कर, तन को अब न सतावे। स्वामी

माया बंधन से कर दो हमें, भव सागर ज्ञानी राज ॥ॐ॥7॥

मैं हूँ दीन अनाथ अज्ञानी, भूल भई हमसे। स्वामी

क्षमा शांति दो नारायण को, प्रणाम लो महाराज ॥ॐ॥8॥

ॐ जय जय शनि महाराज, स्वामी जय-जय शनि महाराज।

कृपा करो हम दीन रंक पर, दुःख हरियो प्रभु आज॥ॐ॥

Also Read: Shani Chalisa : शनिवार के दिन जरूर करें शनि चालीसा का पाठ, जीवन की सभी समस्याएं होगी दूर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >