Shaitan Trailer: माधवन को देख कांप जाएगी आपकी रूह, आ गया अजय देवगन की फिल्म शैतान का ट्रेलर, फैंस बोले- रोंगटे खड़े हो गए

Shaitan Trailer: फिल्म ‘शैतान’ का निर्देशन विकास बहल ने किया है. जब से फिल्म के ट्रेलर का ऐलान हुआ है, तब से ही इसे देखने के लिए फैंस बेताब है. आज इसका ट्रेलर जारी कर दिया गया है.

Shaitan Trailer: अजय देवगन और ज्योतिका स्टारर फिल्म ‘शैतान’ ट्रेलर काफी दमदार और शानदार है. इसका ट्रेलर देखकर आपकी रूह कांप जाएगी. आज फाइनली अजय की मूवी का ट्रेलर आ गया है और तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आर माधवन का लुक और डरावना अंदाज आपके होश उड़ा देगा. 8 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म काले जादू की भयानक दुनिया को उजागर करती है. इसपर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.


फिल्म ‘शैतान’ का आया ट्रेलर
फिल्म ‘शैतान’ का निर्देशन विकास बहल ने किया है. जब से फिल्म के ट्रेलर का ऐलान हुआ है, तब से ही इसे देखने के लिए फैंस बेताब है. आज इसका ट्रेलर जारी कर दिया गया है. फिल्म एक थ्रिलर है जो काले जादू की दुनिया को उजागर करती है. फिल्म में आर. माधवन विलेन के रोल में चमक गए है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि कबीर (अजय देवगन) और उनके परिवार के साथ ट्रिप पर जाते है. तभी उनके घर में एक रहस्यमय अजनबी (आर. माधवन) आता है. जिसके बाद वो उसकी बेटी को अपने वश में कर लेता है. जैसे-जैसे ट्रेलर आगे बढ़ता है, कहानी काफी मजेदार और खतरनाक हो जाती है.


अजय देवगन क्या बचा पाएगा शैतान से अपनी बेटी को?
ट्रेलर में अजय देवगन अपनी बेटी को बचाने के लिए हर कोशिश करता है, लेकिन वो कुछ कर नहीं पाता. उसका किरदार बहुत हेल्पलेस फील करता है, लेकिन वो अपने परिवार को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है. हर एक सीन बेहद खतरनाक है. आर-माधवन से आप अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे. इसपर यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ट्रेलर देखकर रोंगटे खड़े हो गए!!! आर माधवन और अजय देवगन. सबसे अच्छा कॉम्बो. एक अन्य यूजर ने लिखा, पूरी तरह से रोंगटे खड़े कर देने वाला… अनोखा… दोनों दिग्गजों के लिए इस फिल्म को थिएटर में देखने का इंतजार है. वश गुजराती फिल्म का रीमेक.

Also Read: Shaitaan: र माधवन का पहला लुक देख डर जाएंगे, नीली आंखों में बेहद भयानक दिखे एक्टर, बोले- ‘मैं हूं शैतान’

अजय देवगन की आने वाली फिल्म

अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वो सिंघम अगेन है. निर्देशक रोहित शेट्टी का पुलिस कॉप सिंघम अगेन, फ्रेंचाइजी की पांचवीं किस्त और सिंघम रिटर्न्स की अगली कड़ी के साथ वापस आएगा. फिल्म की अनाउंसमेंट सितंबर 2017 में सिंघम 3 से की गई थी, और ऑफिशियल टाइटल की घोषणा दिसंबर 2022 में की गई थी. सिंघम अगेन अगस्त 2024 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में अजय देवगन के अलावा इसमें करीना कपूर, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ लीड रोल में है. इसमें अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ कैमियो में दिखाई देंगे. दीपिका पादुकोण ने शक्ति शेट्टी का किरदार निभाकर इस सिनेमाई ब्रह्मांड में पहली महिला पुलिसकर्मी के रूप में इतिहास रचा.

Also Read: Singham Again: अजय देवगन की फिल्म में विलेन बनेंगे अर्जुन कपूर, सामने आया खूंखार लुक, आप भी देखें

आर माधवन इन फिल्मों में आएंगे नजर

पिछली बार आर माधवन वेब सीरीज द रेलवे मेन में नजर आए थे. द रेलवे मेन, यह 1984 की दुखद भोपाल गैस घटना के गुमनाम नायकों को श्रद्धांजलि देता है. आर माधवन, के के मेनन, दिव्येंदु शर्मा और बाबिल खान इसमें है. इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है. वहीं, माधवन एस. शशिकांत द्वारा निर्देशित तमिल ड्रामा द टेस्ट में दिखेंगे. कहा जा रहा है कि ये इस साल रिलीज होगी. माधवन के अलावा इसमें सिद्धार्थ नारायण मुख्य भूमिका में होंगे. यह फिल्म एक रोमांचक सिनेमाई अनुभव की गारंटी देती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >