Shaitaan Release Date: अजय देवगन की हॉरर-थ्रिलर का पहला पोस्टर आउट, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

1 / 1
Shaitaan Release Date: अजय देवगन की हॉरर-थ्रिलर का पहला पोस्टर आउट, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फुल स्क्रीन में देखें

Shaitaan Release Date: अजय देवगन की हॉरर-थ्रिलर का पहला पोस्टर आउट, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

विकास बहल की ओर से निर्देशित अजय देवगन, माध���न और ज्योतिका-स्टारर शैतान का फर्स्ट लुक आज आउट हो गया है. मूवी 8 मार्च को स्क्रीन पर रिलीज होने वाली है. फैंस इस हॉरर थ्रिलर को देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

अजय देवगन इस साल कई तरह की रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाने आ रहे हैं. उनकी लाइनअप में सबसे दिलचस्प प्रोजेक्ट में से एक अपकमिंग थ्रिलर शैतान है.

आज फिल्म का पहला पोस्टर आउट हुआ. फर्स्ट-लुक में अजय और ज्योतिका इंटेंस दिख रहे हैं, जबकि माधवन पागलों की तरह मुस्कुरा रहे हैं। इसे शेयर करते हुए अजय ने लिखा, “#शैतान आप पर जादू करने आ रहा है.” टीजर 25 जनवरी को रिलीज किया जाएगा, जिसको देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं.

माधवन ने कैप्शन दिया, “#शैतान नजर मिलता नहीं है..शैतान आपको नहीं देखता, उसका लक्ष्य आप पर होता है.” इसमें अजय देवगन लाल शर्ट पहने हुए हैं और आस-पास लटकी हुई वूडू गुड़ियों को उत्सुकता से देख रहे हैं.

ज्योतिका ब्लैक ड्रेस में उनके बायीं ओर खड़ी हैं और उनके चेहरे पर डरावनी अभिव्यक्ति दिख रही है, जबकि दायीं ओर आर माधवन ने चेहरे पर मुस्कान के साथ हुडी जैकेट पहन रखी है.

अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका अभिनीत शैतान, अच्छाई और बुराई के बीच लड़ाई के रूप में सामने आने के लिए तैयार है. पोस्टरों के आधार पर अलौकिक थ्रिलर को काले जादू के आसपास केंद्रित होने का संकेत दिया गया है, जो दर्शकों को एक बेहतरीन सिनेमाई अनुभव प्रदान करने का वादा करता है.

जियो स्टूडियोज, देवगन फिल्म्स और पैनोरमा स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म विकास बहल द्वारा निर्देशित है. अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक द्वारा निर्मित, शैतान 8 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए निर्धारित है.

वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन जल्द ही रोहित शेट्टी की ओर से निर्देशित फिल्म सिंघम अगेन में नजर आएंगे. इसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण सहित कई स्टार्स दिखाई देंगे.

अजय देवगन के लिए साल 2023 सफल साबित हुआ. यूं तो ये एक्टर अब बेहद ही कम फिल्में करते हैं, लेकिन साल 2023 में ”भोला” ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की. इसकी कहानी एक पिता के बारे में है, जो दस साल बाद जेल से रिहा होकर अपनी बेटी से मिलने जाता है.

Also Read: Bholaa की सफलता के बाद अजय देवगन की चमकी किस्मत, 2024 के लिए मिली ये बड़ी फिल्में, यहां जानें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >