आर्यन खान के जेल जाने के बाद शाहरुख ने कैसे किया मुश्किलों का सामना? एक्टर ने Ask SRK सेशन में दिया जवाब

शाहरुख खान के लिए पिछला साल काफी मुश्किलों भरा था. कथित ड्रग-क्रूज केस मामले में आर्यन खान को क्लिन चिट मिल गई है. उसके जमानते के एक साल बाद उन्होंने इस बारे में बात की.

शाहरुख खान ने हाल ही में अपना 57वां जन्मदिन मनाया. एक्टर के जन्मदिन पर उन्हें दुनिया भर से फैंस ने शुभकामनाएं भेजी. इसके अलावा वो अपनी अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर सुर्खियां बटोर रहे है, जिसका टीजर उनके बर्थडे पर जारी किया गया था. इस बीच किंग खान ने ट्विटर पर आस्क मी एसआरके रखा. इसमें उनके चाहने वालों ने कई सवाल पूछे, जिसका एक्टर ने जवाब भी दिया. एक सवाल उनसे उनके बेटे आर्यन खान को लेकर था.

शाहरुख खान ने रखा Ask SRK सेशन

शाहरुख खान ने ट्विटर पर आस्क मी एसआरके सेशन रखा. इसमें यूजर्स ने उनसे आने वाली फिल्मों पठान और जवान से लेकर अपने जन्मदिन समारोह तक कई सवाल पूछे. एक फैन ने उनसे पूछा, अब तक जिन समस्याओं का सामना किया है उन्हें दूर करने के लिए उन्हें क्या प्रेरित करता है. इसपर एक्टर ने जवाब दिया,आपको यह विश्वास करना होगा कि अच्छाई हमेशा बुराई पर भारी पड़ेगी.

क्रूज ड्रग्स केस में आया था आर्यन का नाम 

गौरतलब है कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का नाम क्रूज ड्रग्स केस में पिछले साल आया था. जिसके बाद आर्यन को गिरफ्तार कर लिया गया था. वो वक्त शाहरुख और उनके पूरे परिवार के लिए काफी मुश्किलों भरा था. हालांकि अब इस मामले में आर्यन को क्लिन चिट मिल गई है.

Also Read: Diwali 2022: अमृतपाल सिंह बिंद्रा की दिवाली पार्टी में सजी स्टार्स की महफिल, शाहरुख खान का दिखा खास अंदाज आप इतने हॉट क्यों हो?

एक फैन ने उनसे पूछा, आप इतने हॉट क्यों हो? इसपर शाहरुख खान ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, चिकन के साथ पेरी पेरी सॉस मदद करता है. एक अन्य फैन ने उनके छोटे बेटे अबराम को लेकर सवाल पूछा- अबराम कैसा है? वह आपके जन्मदिन के बाद आपके स्टारडम के बारे में क्या सोचता है? एक्टर ने जवाब दिया, वो एक बेहद ही अच्छा बच्चा है और काफी खुशी महसूस करता है कि उसके पिता को बहुत सारे लोग हैलो बोलने आते हैं.

शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन पर फैंस से मिले प्यार के लिए उन्हें शुक्रिया कहा. एक्टर ने फैंस के साथ एक सेल्फी शेयर कर लिखा था, समंदर के सामने रहना बहुत प्यारा है…..प्यार का जो समंदर मेरे जन्मदिन पर मेरे चारों ओर फैला है……शुक्रिया. मुझे इतना खास महसूस कराने के लिए आभारी हूं…. और खुश भी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >