नापसंद किए जाने वाले शख्स का किरदार निभाना चुनौतीपूर्ण होता है: शाहिद कपूर

25 फरवरी को शाहिद कपूर अपना 42वां जन्मदिन मनाया था. उन्होंने शाहिद कपूर ने कहा कि प्राइम वीडियो पर प्रसारित हुई आठ कड़ियों वाली ‘फर्ज़ी’ सीरीज़ की कामयाबी ने उन्हें ‘गहरा संतोष प्रदान किया’ है. इसी फिल्म से एक्टर ने ओटीटी में डेब्यू किया है.

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर का कहना है कि वह अपनी पहली वेब सीरीज़ “फर्जी’ की कामयाबी से संतुष्ट हैं. उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि मेरे द्वारा निभाया गया किरदार सभी लोगों को पसंद आया. दरअसल शाहिद कपूर ने वेबसीरीज़ में सनी का किरदार निभाया है जो प्रतिभाशाली पेंटर होता है लेकिन वह जाली नोट छापने लगता है.

यह हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है

अभिनेता ने कहा कि जब आप ऐसे शख्स का किरदार निभाते हैं जिसे समाज में नापसंद किया जाता है या ऐसा व्यक्ति जिसके साथ आप दोस्ती नहीं करना चाहेंगे तो यह हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है. शाहिद कपूर ने डिजिटल माध्यम से पीटीआई-भाषा को दिए साक्षात्कार में कहा कि इसलिए आपके लिए यह अहम है कि आप उसे (किरदार को) उनसे (दर्शकों से) पसंद कराएं.

शाहिद कपूर ने फर्जी से किया है डेब्यू

25 फरवरी को शाहिद कपूर अपना 42वां जन्मदिन मनाया था. उन्होंने शाहिद कपूर ने कहा कि प्राइम वीडियो पर प्रसारित हुई आठ कड़ियों वाली ‘फर्ज़ी’ सीरीज़ की कामयाबी ने उन्हें ‘गहरा संतोष प्रदान किया’ है. इसी फिल्म से एक्टर ने ओटीटी में डेब्यू किया है. इस सीरीज़ का निर्देशन ‘द फैमली मैन’ के निर्माता राज निदिमोरु और कृष्ण डीके ने किया है. ‘फर्ज़ी’ में विजय सेतुपति, के के मेनन, राशि खन्ना, अमोल पालेकर और भुवन अरोड़ा ने भी अभिनय किया है.

Also Read: अल्लू अर्जुन ने इस वजह से ठुकरा दी शाहरुख खान की ‘जवान’, सामने आई डिटेल्स
रिश्तेदारों तक ने खुद को ‘कनेक्ट’ महसूस किया

शाहिद कपूर ने कहा कि उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती यह सुनिश्चित करने की थी कि लोग सनी के लिए सहानुभूति महसूस करें. उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात से हैरत हुई कि सीरीज़ को सभी क्षेत्रों के लोगों ने पंसद किया. अभिनेता ने कहा, “ सीरीज़ के बारे में सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसे मेरे चालक से लेकर मेरे एनआरआई (अप्रवासी) रिश्तेदारों तक ने खुद को ‘कनेक्ट’ महसूस किया.” शाहिद कपूर के मुताबिक, हर सामग्री का अपना मूल दर्शक होता है और फिल्म या सीरीज़ की गुणवत्ता की वजह से कभी कभी दर्शकों की संख्या थोड़ी बढ़ जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >