आजमगढ़ में डबल मर्डर से फैली सनसनी, घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग दम्पति की गला रेतकर निर्मम हत्या

यूपी के आजमगढ़ में घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग दम्पति की गला रेतकर हत्या कर दी गयी है. पति-पत्नी घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे. सुबह जब लोग वहां से गुजर रहे थे तो बुजुर्ग दंपति के लहूलुहान शव देखकर इलाके में सनसनी फैल गयी.

आजमगढ़. यूपी के आजमगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग दम्पति की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गयी है. पति-पत्नी घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे. इसी बीच अज्ञात बदमाशों ने पति-पत्नी की हत्या कर फरार हो गए. सुबह जब लोग वहां से गुजर रहे थे तो बुजुर्ग दंपति के लहूलुहान शव देखकर पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी.

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस

घटना के बाद फिर पुलिस महानिरीक्षक अखिलेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) शैलेन्द्र लाल मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली. घटना का कारण संपत्ति विवाद बताया जा रहा है. हालांकि, सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस घटना की जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस अधिकारी, फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर मौजूद है.

Also Read: बुलंदशहर में बेटे ने पैसे और जमीन के लालच में कराई थी पिता की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा
डबल मर्डर से फैली सनसनी

पुलिस सूत्रों ने बताया कि निजामाबाद थाना क्षेत्र के परसहां गांव में विश्वनाथ सोनकर (82) अपनी पत्नी संतरी (80) के साथ रहते थे. वे दोनों रोज की तरह रविवार की रात खाना खाने के बाद गर्मी के कारण अपने घर के बाहर बिस्तर लगा कर सो गए. वहीं देर रात अज्ञात हमलावरों ने उनके सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार कर उनकी हत्या कर दी. सोमवार की सुबह जब लोग वहां से गुजरे तो बुजुर्ग दंपति के लहूलुहान शव देखकर पुलिस को सूचना दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >