Sawan First Somwar 2023: सावन के पहले सोमवार को ऐसे करें शिव जी की पूजा, 8 में कितने सोमवारी है मान्य

Sawan First Somwar 2023 Puja Vidhi Shubh Muhurat Aarti Mantra Updates: सावन महीने के पहले सोमवार का विशेष महत्व होता है. सावन का पहला सोमवार इस बार आज 10 जुलाई को है. इस बार सावन में कुल आठ सोमवार पड़ने वाले हैं. सावन सोमवार के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए महादेव भक्त व्रत, उपवास रखते हैं. रुद्राभिषेक करते हैं. सावन सोमवार पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, नियम, रुद्राभिषेक का महत्व समेत पूरी जानकारी आगे पढ़ें…

Live Updates
4:59 PM. 10 Jul 23 11:29 AM. 10 Jul

किन लोगों को नहीं करना चाहिए व्रत

सर्जरी हुई हो या किसी गंभीर बीमारी का इलाज करा रहे हों तो व्रत न करें.

शुगर पेशेंट को व्रत करने से परहेज करना चाहिए.

एनिमिया की परेशानी हो तो व्रत करने से परहेज करें.

फेफड़ा, लिवर, हार्ट, किडनी संबंधित बीमारी होने पर व्रत न करें.

गर्भवती महिलाओं को भूखे रहने वाला व्रत नहीं करना चाहिए.

4:59 PM. 10 Jul 23 11:29 AM. 10 Jul

Sawan 2023: 19 साल बाद बन रहा यह योग

बैद्यनाथ धाम के ज्योतिषाचार्य ने बताया कि यह मलमास सावन के महीने में पिछली बार 19 साल पहले पड़ा था. यानी की 2004 में सावन 2 महीने का हुआ था. उसके बाद 2023 में सावन में मलमास लग रहा है. मलमास की 18 जुलाई से शुरु होगा और 16 अगस्त को समाप्त होगा.

4:59 PM. 10 Jul 23 11:29 AM. 10 Jul

साल 2023 में 8 सोमवारी, कितने सोमवार व्रत रखना शुभ

पहले चरण में सावन 4 से 17 जुलाई तक जिसमें दो सावन सोमवारी व्रत पड़ेंगे-

पहला सावन सोमवार व्रत- 10 जुलाई

दूसरा सावन सोमवार व्रत- 17 जुलाई

इस बीच मलमास 18 जुलाई से आरम्भ होकर 16 अगस्त तक रहेगा. जिसमें पड़ने वाले सोमवार व्रत मान्य नहीं होंगे.

दूसरे चरण में सावन 17 अगस्त से 31 अगस्त तक है इसमें भी दो सावन सोमवारी व्रत पड़ेंगे-

तीसरा सावन सोमवार व्रत- 21 अगस्त

चौथा सावन सोमवार व्रत- 28 अगस्त

4:59 PM. 10 Jul 23 11:29 AM. 10 Jul

महामृत्युंजय मंत्र

ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। ऊर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्

4:59 PM. 10 Jul 23 11:29 AM. 10 Jul

भगवान शिव का मूल मंत्र

ॐ नमः शिवाय शिवजी को प्रिय मंत्र

ॐ नमो भगवते दक्षिणामूर्त्तये मह्यं मेधा प्रयच्छ स्वाहा। नमो नीलकण्ठाय। ॐ पार्वतीपतये नमः। ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।

4:59 PM. 10 Jul 23 11:29 AM. 10 Jul

व्रत में किन मंत्रों का जाप करना फलदायी माना गया है…

सावन सोमवार के दिन भोलेनाथ को इन मंत्रों से करें प्रसन्न पूजा आरंभ करने से पहले भोलेनाथ को प्रसन्न करने का मंत्र-

नम: शम्भवाय च मयोभवाय च नमः शंकराय च मयस्कराय च नमः शिवाय च शिवतराय च।। ईशानः सर्वविध्यानामीश्वरः सर्वभूतानां ब्रम्हाधिपतिमहिर्बम्हणोधपतिर्बम्हा शिवो मे अस्तु सदाशिवोम।।

मुख्य बातें

Sawan First Somwar 2023 Puja Vidhi Shubh Muhurat Aarti Mantra Updates: सावन महीने के पहले सोमवार का विशेष महत्व होता है. सावन का पहला सोमवार इस बार आज 10 जुलाई को है. इस बार सावन में कुल आठ सोमवार पड़ने वाले हैं. सावन सोमवार के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए महादेव भक्त व्रत, उपवास रखते हैं. रुद्राभिषेक करते हैं. सावन सोमवार पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, नियम, रुद्राभिषेक का महत्व समेत पूरी जानकारी आगे पढ़ें…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >