Satinder Kumar: सिंगर बनने आए थे मुंबई… शोले ने बना दिया पॉपुलर, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए बीरबल

बीरबल के नाम से मशहूर दिग्गज अभिनेता सतिंदर कुमार खोसला का मंगलवार शाम को निधन हो गया. सतिंदर को उनके कॉमिक किरदारों के लिए जाना जाता है. उन्होंने उपकार, रोटी कपड़ा और मकान और क्रांति समेत मनोज कुमार की कई फिल्मों में काम किया.

1 / 1
Satinder Kumar: सिंगर बनने आए थे मुंबई… शोले ने बना दिया पॉपुलर, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए बीरबल
फुल स्क्रीन में देखें

Satinder Kumar: सिंगर बनने आए थे मुंबई… शोले ने बना दिया पॉपुलर, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए बीरबल

Satinder Kumar: सिंगर बनने आए थे मुंबई… शोले ने बना दिया पॉपुलर, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए बीरबल

बीरबल खोसला के नाम से प्रसिद्ध अनुभवी अभिनेता सतिंदर कुमार खोसला का 84 वर्ष की आयु में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया. उनके जाने से बॉलीवुड इंडस्ट्री में सन्नाटा पसर गया.

शोले अभिनेता का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया और उनका अंतिम संस्कार आज किया जाएगा. उनकी मौत की खबर की पुष्टि उनके दोस्त जुगनू ने की.

1938 में पंजाब के गुरदासपुर में जन्मे सतिंदर कुमार खोसला ने 500 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है. अपने करियर के दौरान, अभिनेता ने ज्यादातर हास्य भूमिकाएं निभाई हैं और हिंदी, पंजाबी, मराठी और भोजपुरी फिल्मों में दिखाई दिए हैं.

बीरबल को उनकी पहली सफल भूमिका 1967 में वी शांताराम द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बूंद जो बन गई मोती’ से मिली. फिल्म में जीतेंद्र और मुमताज मुख्य भूमिका में थे. उन्होंने 1967 में उपकार से डेब्यू किया था.

उन्होंने मशहूर अभिनेता मनोज कुमार के साथ उपकार, क्रांति और रोटी कपड़ा और मकान जैसी फिल्मों में भी काम किया है. हालांकि, ब्लॉकबस्टर फिल्म शोले में एक कैदी के रूप में उनकी भूमिका उनकी सबसे प्रमुख भूमिकाओं में से एक है.

वह फिल्म ‘अनुरोध’ में एक ड्रग एडिक्ट की भूमिका के लिए भी काफी मशहूर हुए थे. उनकी फिल्मोग्राफी में ‘मेरा नाम जोकर’, ‘अमर प्रेम’, ‘आराधना’, ‘गैम्बलर’, ‘सदमा’, ‘याराना’, ‘बोल राधा बोल’, ‘बेताब’, ‘कर्ज’ और ‘मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी’ जैसी फिल्में भी शामिल हैं.

सतिंदर कुमार खोसला मूल रूप से मुंबई के सेवेन बंगलो एरिया में रहते थे. उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं.

सतिंदर कुमार के नेटवर्थ की बात करें तो मौजूद जानकारी के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 10 मिलियन डॉलर यानि करीब 83 करोड़ रुपये थी.

सतिंदर कुमार खोसला की मौत की खबर ऑनलाइन सामने आने के बाद दुनिया भर से श्रद्धांजलियां आना शुरू हो गईं. सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) ने सोशल मीडिया पर इस खबर की पुष्टि की और उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी. उनके पोस्ट में लिखा था, “CINTAA बीरबल (1981 से सदस्य) के निधन पर शोक व्यक्त करता है.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >