GPS Toll Plaza: सरकार बदल रही टोल कलेक्शन का इंतजाम; न FASTag और न जाम, सैटेलाइट से होगा सारा काम

GPS Toll Plaza - सरकार ने टोल कलेक्शन सिस्टम की तकनीक को और अपग्रेड करने के लिए इसे सैटेलाइट सिस्टम से जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है. ऐसे में अब फास्टैग की जगह सैटेलाइट सिस्टम के जरिये टोल प्लाजा पर कलेक्शन होगा.

Satellite Based Toll Collection System : टोल प्लाजा पर लोगों को जाम से छुटकारा दिलाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार देश में फास्टैग सिस्टम लेकर आयी थी. यह काफी कारगर भी साबित हो रहा है. अब सरकार ने टोल कलेक्शन सिस्टम की तकनीक को और अपग्रेड करने के लिए इसे सैटेलाइट सिस्टम से जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है. ऐसे में अब फास्टैग की जगह सैटेलाइट सिस्टम के जरिये टोल प्लाजा पर कलेक्शन होगा.

केंद्र सरकार जल्द ही टोल टैक्स के लिए उपग्रह आधारित पथकर प्रणाली शुरू करने की तैयारी में है. इसके तहत टोल नाके हटा दिये जाएंगे. वाहन चालकों को केवल उतनी ही दूरी का पथ कर देना होगा, जितनी दूर वह चलेंगे. यानी जितनी दूरी की यात्रा, उतनी ही दूरी का टोल देना होगा. केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राज्यसभा में हाल ही में यह जानकारी दी.

Also Read: FasTAG से लेकर Wallet तक, इस महीने के बाद PayTm पर क्या चलेगा और क्या नहीं? यहां जानिए

नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार पथकर के लिए दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकी उपग्रह आधारित पथकर प्रणाली लाने का प्रयास कर रही है. इस व्यवस्था के तहत टोल नाके हटा दिये जाएंगे. लोगों को कहीं रुकने की जरूरत नहीं होगी. वाहन की नंबर प्लेट की फोटो ली जाएगी.

वाहन जहां से प्रवेश करेगा और जहां से निकासी होगी. केवल इतनी ही दूरी का ही पथकर लिया जाएगा. यह राशि वाहन चालक के बैंक खाते से काटी जाएगी. उन्होंने कहा कि नयी प्रणाली को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने से पहले लागू किया जा सकता है.

Also Read: Watch: एलन मस्क के टेस्ला रोबोट ने कर दिखाया कमाल, इंसानों की तरह कर रहा हर काम

फास्ट टैग से अलग होगा यह

इस समय देश में अधिकांश राजमार्ग टोल टैक्स काटने के लिए फास्ट टैग का इस्तेमाल करते हैं. फास्ट टैग आइडी को रीड करता है और दो टोल प्लाजा के बीच की दूरी के आधार पर टैक्स लेता है.

ऐसे काम करेगा यह सिस्टम

यह वाहन की नंबर प्लेट को स्कैन करेगा और टोल टैक्स वसूलेगा

वाहन के नंबर को वाहन मालिक/चालक के बैंक खातों से जोड़ा जाएगा

यह राशि वाहन चालक के बैंक खाते से स्वत: काट ली जाएगी

वाहन जहां से प्रवेश करेगा और जहां से उसकी निकासी होगी, केवल इतनी ही दूरी का ही टोल कटेगा

कैमरों से युक्त ऑटोमैटिक नंबर प्लेट आइडेंटिटी सिस्टम का इस्तेमाल होगा.

Also Read: PHOLED से लेकर Meta AR तक, हमारी जिंदगी में जगह बनाने आ रहे नये गैजेट्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >