LPG Price : बिना सब्सिडी के भी गैस सिलेंडर पर मिलेगा सस्ता, जानिए कैसे

LPG Gas Cylinder Sasta Kaha Milega? बढ़ती महंगाई के साथ सिलेंडर के दाम में भी बढ़ोतरी हो रही है. सिलेंडर के दाम बढ़ने का असर पूरी रसोई पर होता है. ऐसे में हम आज आपको एक तरीका बताने वाले हैं, जिसके जरिये आप सस्ते में सिलेंडर बुक कर सकते हैं.

Sasta LPG Gas Cylinder Kaha Milega ? एलपीजी का गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) इस्तेमाल करनेवालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अब आप बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर पर भारी-भरकम छूट का फायदा उठा सकते हैं. आपको मालूम है कि केंद्र सरकार अपने ग्राहकों को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (PM Ujjwala Yojana) की सुविधा देती है. इस सुविधा में ग्राहकों को सब्सिडी (Subsidy on Gas Cylinder) दी जाती है, जो सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाती है. मोदी सरकार की इस योजना के तहत एक साल में एक ग्राहक को सब्सिडी वाले 12 सिलेंडर मिलते हैं.

Where to get cheap LPG cylinder ?

सस्ता रसोई गैस सिलेंडर कहां मिलेगा ?

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (PM Ujjwala Yojana) के अगर आप लाभुक नहीं हैं, और खाना बनाने के लिए आपके घर में रसोई गैस सिलिंडर का इस्तेमाल होता है, तो आप बिना सब्सिडी के भी सस्ता रसोई गैस सिलिंडर पा सकते हैं. ज्यादातर घरों में खाना पकाने के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जाता है. बढ़ती महंगाई के साथ सिलेंडर के दाम में भी बढ़ोतरी हो रही है. सिलेंडर के दाम बढ़ने का असर पूरी रसोई पर होता है. ऐसे में हम आज आपको एक तरीका बताने वाले हैं, जिसके जरिये आप सस्ते में सिलेंडर बुक कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कि आप अपने रसोई गैस सिलेंडर पर भारी डिस्काउंट कैसे पा सकते हैं.

Also Read: WhatsApp Scam से रहें होशियार, ये तरीके आयेंगे आपके काम
Online Gas Booking Cashback Offer

एलपीजी बुकिंग पर मिल रहा है कैशबैक

डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए सरकारी तेल कंपनियां- इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) समय-समय पर अपने ग्राहकों को कैशबैक की सुविधा दी जाती है. अगर आप डिजिटल मोड से सिलेंडर की बुकिंग करते हैं, तो आपको अच्छा खासा कैशबैक मिल जाएगा. आपको बता दें कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम अपने ग्राहकों को ऑनलाइन पेमेंट करने पर छूट की सुविधा दे रहे हैं.

LPG Cylinder Booking Par Kaise Milega Cashback Ka Fayda?

एलपीजी सिलिंडर बुकिंग पर कैसे मिल सकता है छूट का फायदा?

एलपीजी सिलिंडर की ऑनलाइन बुकिंग पर अगर आप छूट या कैशबैक का फायदा उठाना चाहते हैं, तो सिलेंडर की बुकिंग के समय कैश पेमेंट करने की जगह ऑनलाइन पेमेंट करें. आप Amazon Pay, Google Pay, Mobikwik, Paytm और UPI जैसे प्लैटफॉर्म के जरिये सिलेंडर बुक कर सकते हैं. इन प्लैटफॉर्म से पेमेंट करने पर तेल कंपनियां समय-समय पर छूट देती हैं. यही नहीं, कुछ प्लैटफॉर्म्स पर पहली बार पेमेंट करने पर अच्छा खासा कैश बैक मिलता है. इसके अलावा, आप नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर भी बढ़िया कैशबैक मिल जाता है.

Also Read: अपने आधार की सुरक्षा ऐसे करें सुनिश्चित, काम आयेंगे ये टिप्स
What are the benefits of online LPG cylinder booking?

ऑनलाइन एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के फायदे क्या हैं ?

ऑनलाइन सिलेंडर की बुकिंग करने में सबसे अच्छी बात यह है कि आप पेमेंट के लिए किसी भी कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा, सिलेंडर डिलीवरी के समय भी कैश देने का झंझट नहीं रहता है.

भुगतान में आपको कोई अतिरिक शुल्क नहीं देना होता है

कहीं से भी और कभी भी बुकिंग की जा सकती है

यह सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक तरीका होता है

गैस एजेंसियों से संपर्क करने जैसा कोई झंझट नहीं होता

सिलेंडर की डिलीवरी को आसानी से ट्रैक किया जा सकता है.

Also Read: How To : जीमेल में ईमेल एड्रेस को कैसे ब्लॉक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >