Sara Ali Khan को तीन शब्द एक एक्ट्रेस के रूप में करता है परिभाषित… जानिये क्या है वो

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने कान्स लुक को लेकर कहा कि भारतीय संस्कृति को लेकर गर्व है. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि ‘भारतीयता’ को बढ़ावा देना महत्वपूर्ण है. हमारे पास इतनी सारी भाषाएं, भावनाएं और इतनी विविधताएं हैं और मुझे वैश्विक मंच पर इन चीजों के बारे में बात करने पर गर्व है.”

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस ने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की. उसके बाद कई सुपरस्टार संग एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी. हाल ही में सारा ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना डेब्यू भी किया. भारतीय संस्कृति को अपने हर ड्रेस में दर्शा कर एक्ट्रेस ने खूब सुर्खियां बटौरी. अब उन्होंने कहा, भारत कई भाषाओं, भावनाओं के साथ-साथ सांस्कृतिक रूप से भी एक समृद्ध देश है और कान्स फिल्म महोत्सव जैसे वैश्विक मंच पर इसका प्रचार करना महत्वपूर्ण है.

भारतीय संस्कृति को आगे ले जाना चाहती हैं सारा अली खान

सारा अली खान ने ‘अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार’ आईफा अवॉर्ड्स के दौरान उन्होंने इस बात का जिक्र किया. ‘केदारनाथ’, ‘सिंबा’ और ‘अतरंगी रे’ जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय करने वाली सारा ने इस महीने की शुरुआत में कान्स फिल्म महोत्सव के 76वें संस्करण में भी शिरकत की थी. सारा ने आईफा अवार्ड समारोह के दौरान पीटीआई-भाषा से कहा, “मुझे लगता है कि ‘भारतीयता’ को बढ़ावा देना महत्वपूर्ण है. हम सांस्कृतिक रूप से समृद्ध देश हैं. हमारे पास इतनी सारी भाषाएं, भावनाएं और इतनी विविधताएं हैं और मुझे वैश्विक मंच पर इन चीजों के बारे में बात करने पर गर्व है.”

तीन चीजों को मिलकर बनती हैं सारा अली खान

उन्होंने कहा कि तीन शब्द उन्हें एक व्यक्ति के रूप में परिभाषित करते हैं- ‘महिला’, ‘अभिनेत्री’, और ‘भारतीय’ और मुझे इन तीनों पहलुओं का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला. सारा ने कहा, “यहां, ऐसा बहुत कुछ है, जो करना मुझे अच्छा लगेगा, चाहे वह क्षेत्रीय सिनेमा हो या विदेशी सिनेमा. हमारे देश में ऐसी कई भाषाएं हैं, जिनमें मैंने काम नहीं किया है और निश्चित रूप से हॉलीवुड फिल्मों में भी नहीं.”

Also Read: Sunjay Kapur: कौन हैं संजय कपूर, जिनके संग डिनर डेट पर स्पॉट हुई करिश्मा कपूर, क्यों हुआ था कपल का तलाक
सारा अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस

अबू जानी और संदीप खोसला ने सारा के कान्स लहंगे को डिजाइन किया था. एक्ट्रेस के लुक की सबने खूब तारीफ की थी. कान्स रेड कार्पेट पर अली खान ने बेज और व्हाइट अबू जानी संदीप खोसला लहंगा और दो दुपट्टे पहने थे. उन्होंने उसी डिजाइनर से गाउन की तरह एक सफेद साड़ी भी पहनी थी. डिजाइनर ने ड्रेस को लेकर कहा, “सारा अली खान ने कान्स में हाथ से कढ़ाई की हुई मल्टी-पैनल स्कर्ट से डेब्यू किया था. बता दें कि सारा जल्द ही ‘जरा हटके जरा बचके’ में नजर आने वाली है. ये फिल्म दो जून को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी. मैडॉक फिल्म्स और ‘जियो स्टूडियोज द्वारा निर्मित इस फिल्म में अभिनेता विक्की कौशल भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे. (भाषा इनपुट के साथ)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >