ChatGPT बनानेवाले सैम ऑल्टमैन का Humane AI Pin कर देगा स्मार्टफोन की छुट्टी, जानिए क्या चीज है यह

What is Humane AI Pin and How to Use - पॉकेट साइज की इस डिवाइस को शोल्डर के आसपास लगाना होता है. इसके बाद यह स्क्रीन प्रोजेक्ट करता है. यूजर इस प्रोजेक्शन पर रिस्पॉन्ड कर सकते हैं. कॉल पिक कर सकते हैं और मैसेज भी टाइप कर सकते हैं. चाहे यह प्रोजेक्शन आपकी हथेली में या सामने मौजूद किसी अन्य सतह पर हो.

Sam Altman Humane AI Pin : तकनीक की दुनिया में हर रोज कुछ न कुछ बदल रहा है. जल्द ही आपके पास हाथ पर घड़ी की तरह पहना जा सकने वाला कंप्यूटर होगा. सैम ऑल्टमैन (Sam Altman) के स्टार्टअप ह्यूमेन (Humane) ने यह सच कर दिखाया है. ह्यूमन का एआई पिन (Humane Ai Pin) मार्च, 2024 से बाजार में उपलब्ध होगा. इसकी मदद से आप सभी अलर्ट्स पा सकेंगे. इसके अलावा, इसमें वॉइस और लेजर इंक टेक्नोलॉजी की मदद से कम्युनिकेशन फैसिलिटीज भी मिलेंगी.

Humane AI Pin क्या है?

Humane का AI Pin एक वियरेबल डिवाइस है. एआई पिन एक छोटा और हल्का उपकरण है जो चुंबकीय रूप से आपके कपड़ों से जुड़ जाता है. यह डिवाइस ऐसी खूबियों से लैस है, जिसके बारे में यह कहा जा रहा है कि यह आपके स्मार्टफोन की छुट्टी कर सकता है. जबरदस्त फीचर्स वाला यह डिवाइस सेंसर, प्रोजेक्टर और एआई तकनीक से लैस है. पॉकेट साइज की इस डिवाइस को शोल्डर के आसपास लगाना होता है. इसके बाद यह डिवाइस बड़े आराम से स्क्रीन प्रोजेक्ट करता है. यूजर इस प्रोजेक्शन पर ही रिस्पॉन्ड कर सकते हैं. कॉल पिक कर सकते हैं और मैसेज भी टाइप कर सकते हैं. चाहे यह प्रोजेक्शन आपकी हथेली में या आपके सामने मौजूद किसी दीवार या अन्य सतह पर हो.

Also Read: Sam Altman ने ले लिया OpenAI से अपने निकाले जाने का बदला , बदलवा डाला कंपनी का बोर्ड

Humane AI Pin कैसे काम करता है?

ह्यूमेन एआई पिन आपके कंटेक्स्ट को समझ कर आपको इसके डीटेल्स और वर्किंग कैपेसिटी प्रदान करने के लिए लार्ज लैंग्वेज मॉडल के आधार पर सेंसर और एआई तकनीक के संयोजन से काम करता है. मान लीजिए कि अगर आप सड़क पर चल रहे हैं, तो एआई पिन आपके आसपास की चीजों और जगहों की पहचान करने के लिए अपने कैमरे का इस्तेमाल कर सकता है. इसके बाद यह इस जानकारी का उपयोग कर आपको उस जगह की डीटेल्स देने के लिए कर सकता है. उदाहरण के लिए- मल्टीप्लेक्स का नाम या बस स्टॉप की दूरी. इसके अलावा, इसे बनानेवाली ह्यूमेन कंपनी ने कहा है कि उसका एआई पिन 2024 में यूजर्स को नेविगेशन में भी सक्षम होगा.

ह्यूमन एआई पिन का इस्तेमाल अन्य डिवाइसेज को कंट्रोल करने के लिए भी किया जा सकता है. उदाहरण के लिए, आप कॉल करने और टेक्स्ट भेजने, अपने स्मार्ट होम अप्लायंसेज को कंट्रोल करने या अपने स्मार्टफोन पर म्यूजिक प्ले करने के लिए एआई पिन का उपयोग कर सकते हैं. आप एआई पिन का उपयोग एआई से चलनेवाले विभिन्न एप्लीकेशंस जैसे ट्रांसलेशन सर्विसेज, वर्चुअल असिस्टेंट और पर्सनल ट्रेनर्स तक ऐक्सेस करने और इस्तेमाल करने के लिए भी कर सकते हैं.

Also Read: Krutrim AI : नया देसी AI मॉडल पेश कर OLA ने खड़ी कर दी ChatGPT, Gemini के सामने चुनौती

ह्यूमेन एआई पिन को प्राइवेसी फोकस्ड होने के लिए भी डिजाइन किया गया है. एआई पिन में एक इनबिल्ट प्राइवेसी इंडिकेटर लाइट भी लगायी गई है, जो आपको इस बात की जानकारी देता है कि डिवाइस का कैमरा, माइक्रोफोन या इनपुट सेंसर कब सक्रिय है. आप अपनी मर्जी के अनुसार, किसी भी समय एआई पिन के सेंसर को इनेबल कर सकते हैं.

कीमत और उपलब्धता की बात

ह्यूमेन एआई पिन अब $699 ( 58,317.81 रुपये) की शुरुआती कीमत पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है. उम्मीद है कि इस डिवाइस की शिपमेंट 2024 की शुरुआत में होने लगेगी. आपको बता दें कि डिवाइस फिलहाल यह भारत में उपलब्ध नहीं होगा. ऐसे में भारतीय यूजर्स को इसके लिए इंतजार करना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >