Tere Bina Teaser: सलमान के ‘तेरे बिना’ गाने का टीजर रिलीज, वीडियो में जैकलीन संग रोमांटिक हुए Salman

Salman Khan लॉ‍कडाउन में अपने पनवेल‍ स्थित फॉर्महाउस में हैं. पिछले दिनों उन्‍होंने यहीं से कोरोना वायरस पर बना गाना प्‍यार करोना रिलीज किया था. हाल ही में उन्होंने अपने अगले वीडियो ‘तेरे बिना’ (Tere Bina) की घोषणा की थी. अब उन्होंने इस गाने का टीजर रिलीज किया है. इस रोमांटिक गाने में सलमान के साथ जैकलीन फर्नांडीज हैं.

Tere Bina Song Teaser out: सलमान खान (Salman Khan) लॉ‍कडाउन में अपने पनवेल‍ स्थित फॉर्महाउस में हैं. पिछले दिनों उन्‍होंने यहीं से कोरोना वायरस पर बना गाना प्‍यार करोना (Pyar Karona) रिलीज किया था. हाल ही में उन्होंने अपने अगले वीडियो ‘तेरे बिना’ (Tere Bina) की घोषणा की थी. अब उन्होंने इस गाने का टीजर रिलीज किया है. इस रोमांटिक गाने में सलमान के साथ जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) हैं.

Also Read: क्या Salman Khan संग शादी रचाने जा रही हैं यूलिया वंतूर, जानें- क्या मिला जवाब

टीजर की शुरुआत में सलमान खान घोड़े पर सवार दिखाई देते हैं. साथ में जैकलीन के साथ उनका रोमांस दिखाई देता है. सलमान ने ये गाना मदर्स डे पर सभी माओं को समर्पित किया है. कैप्शन लिखा है तेरे बिना… सभी माओं को मदर्स डे की बहुत शुभकामनाएं.

इस गाने को शूट करने के लिए सलमान ने लॉकडाउन के सारे नियमों को ध्यान में रखा है. हालांकि आपको इसके टीजर को देखकर जरा भी नहीं लगेगा कि यह लिमिटेड रिसोर्सेज के बीच शूट हुआ है. वहीं, इस गाने को सलमान खान ने गाया है. कंपोज किया है उनके दोस्त अजय भाटिया ने और शब्बीर अहमद ने लिखा है. सलमान खान के यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया हैंडल्स पर 12 मई को रिलीज होगा.

Also Read: जल्द रिलीज होगा Salman Khan का नया गाना ‘तेरे बिना’, जैकलीन भी होंगी साथ, VIDEO

वहीं, सलमान शहर से दूर हैं लेकिन यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि लॉकडाउन के बीच दैनिक श्रमिकों का ध्यान रखा जाए. वह अपने प्रशंसकों को लॉकडाउन नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने के लिए अपने फार्महाउस से वीडियो साझा कर रहे हैं. हाल ही में सलमान खान ने जरूरतमंदों के लिए बैलगाड़ी और ट्रैक्टर में राशन भरकर भेजा था. अब उन्‍होंने Being Haangryy नाम से फूड ट्रक की शुरुआत की है. एक वीडियो सामने आया है जिसमें फूड ट्रक पर Being Haangryy लिखा हुआ और इससे जुड़े कर्मचारी लाइन में लगे आम लोगों को एक-एक कर राशन के जरूरी सामान बांट रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >