Salaar vs Dunki Box Office Collection: 'सालार 300 करोड़ के क्लब में होगी शामिल, शाहरुख की डंकी का हाल बेहाल

Salaar vs Dunki Box Office Collection: शाहरुख खान की फिल्म डंकी को रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है. वहीं, प्रभास की फिल्म 'सालार' 22 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. दोनों फिल्मों का क्लैश इस साल का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस टकराव था. चलिए आपको बताते है अबतक किसने कितनी कमाई की.

प्रभास की सालार सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन और श्रुति हासन मुख्य किरदार में है. जबकि डंकी फिल्म को प्रशंसकों और आलोचकों से अपार प्यार और सराहना मिल रही है.

राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी 21 दिसबंर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपने 7वें दिन करीब 9.75 करोड़ की कमाई की है.

शाहरुख खान की डंकी का अबतक 151.26 करोड़ रुपये का कलेक्शन हो गया है. बता दें कि ये मूवी किंग खान की इस साल की तीसरी रिलीज थी.

डंकी में पहली बार शाहरुख और राजकुमार ने साथ में काम किया है. हालांकि राजकुमार ने एक्टर को पहले भी अपनी दो फिल्मों का ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था. कहानी चार दोस्तों के आस-पास घूमती है जो विदेश जाना चाहते है.

डंकी से पहले शाहरुख की पिछली दो फिल्म पठान और जवान ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था. पठान ने पहले दिन 57 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया, जबकि जवान ने भारत में सभी भाषाओं में 74.50 रुपये का कलेक्शन किया था.

डंकी में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी है. हालांकि विक्की और बोमन इसमें कैमियो रोल में नजर आए थे.

प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन अभिनीत सालार: सीज फायर – भाग 1 को रिलीज हुए छह दिन हो गए है. सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक, छठे दिन मूवी ने 17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

केजीएफ फेम प्रशांत नील द्वारा निर्देशित सालार का कुल कलेक्शन 297.40 करोड़ रुपए हो गया है. बता दें कि सालार ने 2023 की सबसे बड़ी ओपनर बनने पठान, जवान और एनिमल को पीछे छोड़ दिया है.

‘सालार’ की कहानी दो दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है. एक्शन से भरपूर ड्रामा प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमरन के बीच पहले सहयोग का प्रतीक है.

प्रभास की पिछली फिल्म आदिपुरुष थी, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा नहीं कर पाई. फिल्म को लेकर काफी विवाद और हंगामा हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >