Jharkhand Violence: झारखंड के साहिबगंज में भड़की हिंसा में एसडीपीओ समेत छह घायल, एसपी कर रहे कैंप

jharkhand violence: साहिबगंज के उपायुक्त रामनिवास यादव ने मीडिया को बताया कि घटना उस समय हुई, जब साहिबगंज शहर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाला जा रहा था. प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान किहरीपाड़ा में कुछ उपद्रवी तत्वों ने पथराव कर दिया. इसके बाद दो समुदायों के बीच हिंसा भड़क गयी.

Jharkhand Violence: झारखंड के संताल परगना में स्थित साहिबगंज जिले में प्रतिमा विसर्जन के दौरान पथराव की घटना में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सहित 6 लोग घायल हो गये. एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार की रात दो समुदायों के लोगों के बीच हुई झड़प में कई दुकानें और वाहन क्षतिग्रस्त कर दिये गये. सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल एक्शन में आयी और स्थिति को नियंत्रित किया. हिंसा की चपेट में आये पूरे क्षेत्र को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया है. एसपी और एसडीपीओ खुद हिंसा प्रभावित क्षेत्र में कैंप कर रहे हैं.

साहिबगंज में सुरक्षा बलों को किया गया तैनात

साहिबगंज में रविवार की सुबह स्थिति सामान्य हो गयी. वाहनों का आवागमन जारी है. हालांकि, उस इलाके में स्थित दुकानों और झुग्गियों को हटा दिया गया है. पुलिस के वरीय अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. स्थिति अब नियंत्रण में है. साहिबगंज के उपायुक्त रामनिवास यादव ने मीडिया को बताया कि घटना उस समय हुई, जब साहिबगंज शहर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाला जा रहा था.

Also Read: साहिबगंज : स्वास्थ्य उपकेंद्र में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाने के दौरान मौत
एसडीपीओ को सिर में लगी चोट

उन्होंने बताया कि प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान किहरीपाड़ा में कुछ उपद्रवी तत्वों ने पथराव कर दिया. इसके बाद दो समुदायों के बीच हिंसा भड़क गयी. उपायुक्त श्री यादव ने बताया कि साहिबगंज अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) राजेंद्र कुमार दुबे को सिर में चोटें आयीं, उनके अलावा कम से कम 5 और पुलिसकर्मी इस हिंसा में जख्मी हो गये. उपायुक्त ने बताया कि एसडीपीओ को चोटें आयीं, लेकिन इलाज के बाद उनकी हालत स्थिर है.

साहिबगंज के उपायुक्त बोले – स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में

साहिबगंज के उपायुक्त ने बताया कि पुलिसकर्मियों के अलावा भी कुछ लोग हिंसा में घायल हुए हैं. उनका इलाज किया जा रहा है. साहिबगंज डीसी ने कहा है कि स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण में है. किसी तरह की अन्य झड़पों को रोकने के लिए सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है. उन्होंने कहा, ‘हम घटना में शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं. उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. इसके अलावा, इस बात की जांच की जा रही है कि झड़प का क्या कारण था.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >