Russia Ukraine War: धमाकों से गूंजा कीव में रक्षा मंत्रालय, रूसी मिसाइल अटैक में 1 बांग्लादेशी की भी मौत

Russia Ukraine War Live Updates: रूस-यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध आज सातवें दिन भी जारी है. रूसी सेना ने कीव पर हमले करना शुरू कर दिया है. खारकीव पर कब्जे के लिए रूसी सैनिकों ने तेज किए हमले, पैराट्रूपर्स मैदान में उतरे पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें.

Live Updates
12:48 PM. 3 Mar 22 7:18 AM. 3 Mar

यूक्रेन का दावा- Kherson में जंग जारी

आपको बता दें कि रूस ने Kherson शहर पर कब्जे का दावा किया था. अब यूक्रेन की सरकार की ओर से दावा किया है कि Kherson में जंग जारी है.

12:48 PM. 3 Mar 22 7:18 AM. 3 Mar

बांग्लादेश का जहाज रूसी मिसाइल की चपेट में, एक की गई जान

यूक्रेनी पोर्ट पर मौजूद बांग्लादेशी जहाज के भी रूसी मिसाइल अटैक की चपेट में आने की खबर है. यूक्रेनी मीडिया की मानें तो, इसमें एक क्रू मेंबर की भी मौत हो गई है जो कि बांग्लादेश का निवासी था. इस शिप का नाम BANGLAR SAMRIDDHU बताया जा रहा है.

12:48 PM. 3 Mar 22 7:18 AM. 3 Mar

कीव पर रूस ने बड़ा हवाई हमला किया

यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस की ओर से बड़ा हवाई हमला किया गया है. इसमें यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के पास धमाके हुए हैं. इसके साथ ही रूस ने यूक्रेन के दो पोर्ट्स को घेर लिया है.

4:03 AM. 3 Mar 22 10:33 PM. 2 Mar

अगले 2 दिनों में 3500 छात्र बुखारेस्ट से, 1300 सुसेवा से भारत के लिए होंगे रवाना

केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जानकारी देते हुए बताया कि अगले 2 दिनों में कुल 3500 छात्र बुखारेस्ट से और लगभग 1300 छात्र सुसेवा से भारत के लिए रवाना होंगे. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि भारतीय छात्रों के साथ समन्वय के लिए हम दो कॉल सेंटर, एक बुखारेस्ट में और दूसरा साइरेट (रोमानिया) में स्थापित कर रहे हैं.

4:03 AM. 3 Mar 22 10:33 PM. 2 Mar

एक हफ्ते तक जूझने के बाद 100 भारतीय छात्र यूक्रेन से पोलैंड पहुंचे

यूक्रेन पर रूस के हमलों का सातवां दिन है. वहीं, एक हफ्ते तक जूझने के बाद 100 भारतीय छात्र यूक्रेन से पोलैंड पहुंचे एक हफ्ते तक जूझने के बाद 100 भारतीय छात्र यूक्रेन से पोलैंड पहुंचे. यहां से अब इन भारतीयों का घर अब महज एक उड़ान की दूरी पर है. यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद पिछले सात दिनों से वे परेशान हाल थे.

4:03 AM. 3 Mar 22 10:33 PM. 2 Mar

यूक्रेन से 800 भारतीयों को लेकर वायुसेना के चार C-17 विमान कल पहुंचेगा भारत

भारतीय वायुसेना के चार सी-17 विमान यूक्रेन से करीब 800 लोगों को लेकर बृहस्पतिवार को हिंडन एअरबेस पहुंचेंगे. सूत्रों ने यह जानकारी दी। भारत यूक्रेन के पश्चिमी पड़ोसियों जैसे रोमानिया, हंगरी और पोलैंड से विशेष उड़ानों के माध्यम से अपने नागरिकों को निकाल रहा है क्योंकि रूसी सैन्य हमले के कारण 24 फरवरी से यूक्रेन का हवाई क्षेत्र बंद है.

मुख्य बातें

Russia Ukraine War Live Updates: रूस-यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध आज सातवें दिन भी जारी है. रूसी सेना ने कीव पर हमले करना शुरू कर दिया है. खारकीव पर कब्जे के लिए रूसी सैनिकों ने तेज किए हमले, पैराट्रूपर्स मैदान में उतरे पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >