Bihar News: नवादा में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर मौत, जख्मी युवक की भी गयी जान

नवादा में एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी. एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई थी. लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी जान चली गयी.

बिहार के नवादा से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है. सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गयी है. मामला हिसुआ पथ का बताया जा रहा है जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में तीन युवकों की मौत मौके पर ही हो गयी जबकि चौथे युवक की हालत गंभीर बनी रही. युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा था. लेकिन सूचना के अनुसार, जख्मी युवक की भी मौत हो गयी.

बताया जा रहा है कि एक ही बाइक पर सवार होकर चार छात्र परीक्षा देने निकले थे. परीक्षा देकर लौटने के दौरान सभी सड़क हादसे का शिकार हो गये. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बाइक में बस ने टक्कर मारी है. तीन लड़कों की मौत मौके पर ही हो गयी. जबकि चौथे लड़के को जख्मी हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. बताया जा रहा है कि चौथे लड़के की मौत भी हो गयी है.

तीन युवकों की पहचान झारखंड निवासी के रूप में हुई है. सतगामा थाना क्षेत्र के मरचोई गांव के सभी रहने वाले बताये जा रहे हैं. पहचान होने के बाद मृतकों के परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गयी है.

POSTED BY: Thakur Shaktilochan

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >