बिहार: भीषण सड़क हादसे का शिकार हुआ दाह संस्कार कर लौट रहा परिवार, ट्रक-विक्टा की टक्कर में 6 की मौत

बिहार के लखीसराय में मंगलवार सुबह विक्टा और ट्रक में भीषण टक्कर हो गयी जिसमें एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गयी. वहीं 4 अन्य लोग गंभीर रुप से जख्मी हैं. सभी मृतक जमुई जिला के खैरा के रहने वाले हैं.

लखीसराय. जिले के हलसी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालयके समीप एनएच 333 पर मंगलवार की सुबह ट्रक एवं सूमो गोल्ड वाहन की जबरदस्त टक्कर में टाटा सूमो पर सवार 10 लोगों में से आधा दर्जन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक का संबंध दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से है.

मृतकों में टाटा सूमो चालक सहित एक ही परिवार के लोग शामिल हैं. घटना के बाद मॉर्निंग वाकिंग करने वाले स्थानीय लोगों के द्वारा हलसी थाना पुलिस को सूचना दी गयी. सभी मृतक जमुई जिले के रहने वाले बताये जा रहे हैं.

मिली जानकारी के अनुसार जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के सगदाहा भंदरा गांव के लालजीत सिंह की पत्नी गीता देवी के शव का दाह संस्कार करके चालक सहित एक ही परिवार के 10 लोग सूमो गोल्ड वाहन से वापस गांव लौट रहे थे. पिपरा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप सामने से आ रही एलपीजी लदी ट्रक के साथ टाटा सुमो की भिड़ंत हो गयी.

हादसे में गीता देवी के पति लालजीत सिंह, बड़ा बेटा अमित शेखर उर्फ नेमानी सिंह, छोटा बेटा रामचंद्र सिंह, बेटी बेवी देवी, भांजी अनिता देवी एवं चालक प्रीतम कुमार की मौके पर मौत हो गयी. जबकि चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं. जिन्हें सिकंदरा के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है जिसमें से दो लोगों को गंभीर स्थिति में पीएमसीएच, पटना रेफर किया गया है. पुलिस ने मौके पर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है.

जानकारी के अनुसार, सड़क हादसे का शिकार बना परिवार दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के रिश्तेदार लगते हैं. सुशांत के बहनोई ओम प्रकाश जो अभी हरियाणा में एडीजी हैं.उनके बहनोई, 2 भगीना, एक भगीनी की भी मौत इस सड़क हादसे में हुई है.

Published By: Thakur Shaktilochan

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >