Ganesha Ji Ki Aarti: गणेश जी की आरती से बढ़ेगी सुख समृद्धि, ऐसे करें जाप

Ganesha Ji Ki Aarti: हिन्दू मान्यताओं के अनुसार, भगवान गणेश प्रथम (Lord Ganesh) पूज्य हैं. किसी भी शुभ कार्य से पहले गणपति बाप्पा की विधिवत पूजा और आरती की जाती है. बुधवार के दिन उनकी पूजा का पूर्ण फल पाने के ल‍िए “जय गणेश जय गणेश देवा माता जाकी पार्वती पिता महादेवा” आरती गाएं.

बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा अर्चना करने से सभी समस्याएं, संकट, रोग-दोष दूर हो जाती है और उनकी कृपा सदैव बनी रहती हैं. बुधवार के दिन उनकी पूजा का पूर्ण फल पाने के ल‍िए “जय गणेश जय गणेश देवा माता जाकी पार्वती पिता महादेवा” आरती गाएं. मान्‍यता है क‍ि इस आरती से आपको व्रत और पूजा का पूर्ण फल मिलता है.

भगवान गणेश जी की आरती

जय गणेश जय गणेश,

जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती,

पिता महादेवा ॥

एक दंत दयावंत,

चार भुजा धारी ।

माथे सिंदूर सोहे,

मूसे की सवारी ॥

जय गणेश जय गणेश,

जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती,

पिता महादेवा ॥

पान चढ़े फल चढ़े,

और चढ़े मेवा ।

लड्डुअन का भोग लगे,

संत करें सेवा ॥

जय गणेश जय गणेश,

जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती,

पिता महादेवा ॥

अंधन को आंख देत,

कोढ़िन को काया ।

बांझन को पुत्र देत,

निर्धन को माया ॥

जय गणेश जय गणेश,

जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती,

पिता महादेवा ॥

‘सूर’ श्याम शरण आए,

सफल कीजे सेवा ।

माता जाकी पार्वती,

पिता महादेवा ॥

जय गणेश जय गणेश,

जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती,

पिता महादेवा ॥

दीनन की लाज रखो,

शंभु सुतकारी ।

कामना को पूर्ण करो,

जाऊं बलिहारी ॥

जय गणेश जय गणेश,

जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती,

पिता महादेवा ॥

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >