DID Super Moms: अल्लू अर्जुन को छोड़ रश्मिका मंदाना ने इस एक्टर संग लगाए ‘सामी सामी’ गाने पर ठुमके,VIDEO

‘DID सुपर मॉम्स’ में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने बॉलीवुड एक्टर गोविंदा संग जमकर डांस किया. उनका प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों कमाल का डांस करते दिख रहे है. आफ भी देखिए ये मजेदार वीडियो.

Rashmika Mandanna Dance With Govinda: साउथ की लोकप्रिय एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फैन फॉलोइंग हिन्दी दर्शकों में भी काफी हो गई है. रश्मिका जल्द ही फिल्म ‘गुडबाय (Good Bye)’ से बॉलीवुड में कदम रख रही है. फिल्म के प्रमोशन के लिए एक्ट्रेस DID सुपर मॉम्स (DID Super Moms)’ में नजर आई. इन दौरान एक्ट्रेस ने गाने सामी-सामी पर डांस भी किया.

रश्मिका मंदाना और गोविंदा

रश्मिका मंदाना अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘गुडबाय’ के प्रमोशन में जोर-शोर से लगी है. एक्ट्रेस ‘DID सुपर मॉम्स’ के स्टेज पर अपनी फिल्म पुष्पा के गाने सामी-सामी पर जमकर थिरकी. इस दौरान उनके साथ बॉलीवुड एक्टर गोविंदा भी नजर आए. दोनों ने साथ में अपने डांस से आग लगा दिया. दोनों को ये अंदाज आपको बेहद पसन्द आएगा.


रश्मिका मंदाना की अदाएं

जी टीवी ने अपने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में रश्मिका मंदाना एथनिक लुक में काफी खूबसूरत लग रही है. जबकि गोविंदा सूट-बूट में डैशिंग लग रहे है. इसके अलावा एक्ट्रेस ने कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के साथ भी डांस किया था. दोनों ने मिलकर श्रीवल्ली गाने पर हूक स्टेप किया. वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

फिल्म ‘गुडबाय’ कब हो रही रिलीज?

फिल्म ‘गुडबाय’ में रश्मिका मंदाना सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री नीना गुप्ता के साथ स्क्रीन शेयर कर रही है. फिल्म 7 अक्टूबर, 2022 को रिलीज होगी. ये एक पारिवारिक फिल्म है और ये विकास बहल निर्देशित है. इसके अलावा रश्मिका एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म मिशन ���जनू में काम कर रही है. वहीं, एक्ट्रेस पुष्पा फ्रेंचाइजी के दूसरे पार्ट में भी है. इस मूवी का फैंस काफी बेताबी से इंतजार कर रहे है. बता दें कि पुष्पा का पहला पार्ट सुपरहिट रहा था. इसने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया था.

Also Read: Goodbye: रश्मिका मंदाना के साथ पतंग उड़ाते दिखे अमिताभ बच्चन, जानें फिल्म गुडबॉय कब होगी रिलीज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >