रामगढ़ गोला थाना के SI रिश्वत लेते गिरफ्तार, ऐसे आए एसीबी के शिकंजे में

सहदेव कुमार ने बताया कि इस मामले में एसआई ने उन्हें बताया कि केस का सुपरविजन हो गया है. रिपोर्ट आने के बाद केस का डायरी कोर्ट में भेज देंगे. इसके बाद जब आवेदक उनसे मिलने पहुंचा तो उन्होंने उससे 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की.

रामगढ़: रामगढ़ जिले के गोला थाना में कार्यरत एसआई मनीष कुमार को बुधवार को एसीबी की टीम ने 15000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम ने उन्हें अपने साथ हजारीबाग ले गयी. बताया जाता है कि कुम्हरदगा निवासी सहदेव कुमार ने इस संबंध में एसीबी से शिकायत की थी. जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी चचेरी बहू पिंकी कुमारी (पति स्व खेमनाथ कुमार) ने सुंदरी भवन के निकट अंजली होटल कांटाटोली निवासी दीपक कुमार के विरोध में कोर्ट में शिकायत की थी.

जिसके आधार पर गोला थाना में कांड संख्या 71/2023 के तहत मामला दर्ज किया गया था. इसमें धारा 306, 420, 406, 379, 34 भादवी के साथ मामला दर्ज किया गया था. सहदेव कुमार ने बताया कि उसकी चचेरी बहू विधवा है. इस कारण वह कोर्ट- कचहरी नहीं जा पाती है. इसलिए वह उनका थाना व कोर्ट कचहरी का काम कर देता है.

Also Read: रामगढ़ में हाथियों ने मकानों को तोड़ा, फसलों को किया नष्ट

सहदेव कुमार ने बताया कि इस मामले में एसआई ने उन्हें बताया कि केस का सुपरविजन हो गया है. रिपोर्ट आने के बाद केस का डायरी कोर्ट में भेज देंगे. इसके बाद जब आवेदक उनसे मिलने पहुंचा तो उन्होंने उससे 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की. जिसके शिकायत उन्होंने एसीबी से कर दी. वह जैसे ही एसआई को 15000 रुपये दिया. वैसे ही एसीबी की टीम ने उसे धर दबोचा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >