Ram Setu vs Thank God BO Collection Day 3: थैंक गॉड का हाल बेहाल, राम सेतु का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन

Ram Setu vs Thank God BO Collection Day 3: अजय देवगन की फिल्म थैंक गॉड का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है. फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल नहीं हो पा रही. वहीं, अक्षय कुमार की राम सेतु थैंक गॉड पर भारी पड़ती दिख रही है.

Ram Setu vs Thank God BO Collection Day 3: अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रकुल प्रीत की फिल्म थैंक गॉड (Thank God) रिलीज हो चुकी है. इंद्र कुमार की फिल्म ने अबतक तीन दिन में 18.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, अक्षय कुमार की राम सेतु (Ram Setu) भी दिवाली पर ही रिलीज हुई थी. 3 तीन में अबतक मूवी ने 35.40 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

फिल्म थैंक गॉड की कमाई

फिल्म थैंक गॉड दिवाली के एक दिन बाद यानी 25 अक्टूबर को रिलीज हुई थी. फिल्म ने मंगलवार को 8.10 करोड़ का बिजनेस किया था. इसके बाद फिल्म का ग्रोथ गिर गया. बुधवार को मूवी ने 6 करोड़, गुरुवार को 4.15 करोड़ का कलेक्शन हुआ. अबतक टोटल 18.25 का कलेक्शन हो चुका है. फिल्म को लेकर दर्शक ने मिला- जुला रिएक्शन दिया है.

जानें राम सेतु का कलेक्शन

वहीं, राम सेतु की टक्कर अजय देवगन की मूवी थैंक गॉड से हुई थी. राम सेतु ने 3 दिन में 35.40 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. तरण आर्दश ने अपडेट दिया है कि फिल्म बड़े पैमाने पर अच्छी पकड़ बना रहा है. मंगलवार को फिल्म ने 15.25 करोड़ का बिजनेस किया, जबकि बुधवार को 11.40 करोड़ का कलेक्शन हुआ और गुरुवार को 8.75 का बिजनेस. अबतक टोटल कमाई 35.40 करोड़ हो चुकी है.

अजय और अक्षय का बॉक्स ऑफिस पर टकराव

यह पहली बार नहीं है जब अजय और अक्षय बॉक्स ऑफिस पर भिड़ रहे हैं. 2009 में, अजय देवगन की कॉमेडी ऑल द बेस्ट: फन बिगिन्स का अक्षय कुमार की एक्शन-एडवेंचर ब्लू के साथ टकराव हुआ, और 2010 में, गोलमाल 3 ने पूर्व अभिनीत एक्शन रिप्ले के साथ संघर्ष किया. इन दोनों बार सिंघम स्टार अपनी फिल्मों के साथ सूर्यवंशी स्टार से अधिक सफल होने के साथ विजयी हुए.

Also Read: Thank God Diwali Trailer: दिवाली पर होगा धमाल, इस दिन रिलीज होगी अजय देवगन-सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >