Coronavirus Trailer: राम गोपाल वर्मा ने ‘कोरोना वायरस’ पर बनाई फिल्म, रिलीज हुआ ट्रेलर

Coronavirus- पूरी दुनिया और देश में कोरोना वायरस ने तबाही मचा रहा है. अब इस वायरस को लेकर ही फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने फिल्म बना डाली. राम गोपाल वर्मा ने अपनी फिल्म कोरोना वायरस’ का ट्रेलर अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है. राम गाोपाल इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं और अगस्त्य मंजू ने इसे डायरेक्ट किया है. यह फिल्म तेलुगु में बनी है.

पूरी दुनिया और देश में कोरोना वायरस ने तबाही मचा रखा है. अब इस वायरस को लेकर ही फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) ने फिल्म बना डाली. राम गोपाल वर्मा ने अपनी फिल्म ‘कोरोना वायरस’ का ट्रेलर अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है. राम गाोपाल इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं और अगस्त्य मंजू ने इसे डायरेक्ट किया है. यह फिल्म तेलुगु में बनी है.

Also Read: आयुष्मान खुराना की इन फिल्मों का साउथ में बनेगा रीमेक, एक्टर ने जतायी खुशी

रामगोपाल वर्मा ने इस फिल्म को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा, ‘ये लीजिए कोरोना वायरस फिल्म का ट्रेलर. इस स्टोरी के बैकड्रॉप में लॉकडाउन है और ये फिल्म भी लॉकडाउन में ही शूट हुई है. मैं साबित करना चाहता था कि कोई आपका काम नहीं रोक सकता है ना ही भगवान और ना कोरोना.’

इस फिल्म का ट्रेलर चार मिनट से ज्यादा का है. इसमें अगस्त्य मंजू लीड रोल निभा रहे हैं. इस फिल्म को श्रेयस ईटी ऐप पर रिलीज किया जाएगा. फिल्म के ट्रेलर के आखिरी में दावा किया गया है कि कोरोना वायरस पर आधारित यह विश्व की पहली है. लेकिन बता दें कि कनाडाई निर्देशक मुस्तफा केशवारी अप्रैल में ही ‘कोरोना’ नाम की फिल्म बना चुके हैं.

इस ट्रेलर में एक परिवार की कहानी दिखाई गई है. ट्रेलर में देखा जा सकता है कि न्यूज से लेकर सोशल मीडिया तक, हर जगह कोरोना का खौफ है. फिल्म में ट्विस्ट तब आता है जब घर में मौजूद लड़की को खांसी होने लगती है. इसके बाद ये परिवार सोच में पड़ जाता है कि क्या इस लड़की का कोरोना टेस्ट कराया जाना चाहिए या नहीं. डर और कंफ्यूजन के बीच फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है.

रामगोपाल वर्मा इन दिनों अपनी फिल्म ‘क्लाइमेक्स’ को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में अमेरिकी एडल्ट स्टार मिया मालकोवा काम कर रही हैं. इस फिल्म का टीजर और ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >