राखी बांधने की विधि
अब राखी बांधने की प्रक्रिया शुरू करें.
इसके लिए भाई को पूर्व दिशा की तरफ मुख करके बिठाएं
ध्यान रखें राखी बांधते समय भाई के सिर पर एक रुमाल होना चाहिए
फिर बहन अपने भाई के माथे पर टीका लगाएं और उस कुछ अक्षत लगाएं
फिर दीया जलाकर भाई की आरती उतारें
इसके बाद बहन भाई की दायीं कलाई पर राखी बांधते हुए इस मंत्र को बोलें
‘ॐ येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबलः।
तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल।।’
अब भाई-बहन एक दूसरे का मुंह मीठा करें.
अगर बहन बड़ी है तो भाई उसके चरण स्पर्श करे और अगर बहन छोटी है तो वो भाई के पैर छुए और उनका आशीर्वाद प्राप्त करे
अंत में भाई बहन को कुछ न कुछ उपहार देने की परंपरा निभाते हैं.