Rajasthan Board RBSE 10th Result 2023 Date: राजस्थान बोर्ड परीक्षा रिजल्ट जल्द, जानिए कहां करें चेक

Rajasthan Board RBSE 10th Result 2023 Date: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, जल्द ही नतीजे जारी करेगा. रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा.

Rajasthan Board RBSE 10th Result 2023 Date: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, जल्द ही नतीजे जारी करेगा. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा दी है, वे रिलीज होने के बाद रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं. राजस्थान बोर्ड की परीक्षाएं 12 अप्रैल को समाप्त हो चुकी हैं. अब छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है. RBSE Board 10th Result 2023 और RBSE Board 12th Result 2023 जल्द ही जारी किया जाएगा. रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा.

कब हुई थी राजस्थान बोर्ड की परीक्षा

Rajasthan Board Result जैसे ही घोषित किया जाएगा, यहां डायरेक्ट लिंक को शेयर किया जाएगा. राजस्थान 10वीं की परीक्षा 16 मार्च से 11 अप्रैल तक निर्धीरित की गई थी, जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा 9 मार्च से 12 अप्रैल तक आयोजित की गई थी.

यहां चेक करें राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट

स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जायें.

स्टेप 2: RBSE 8th Result 2023 के लिंक को क्लिक करें.

स्टेप 3: निर्धारित जगह पर जरूरी क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर, नाम और डेट ऑफ बर्थ को दर्ज करें.

स्टेप 4: अपने डिटेल्स को वेरिफाई करें और सब्मिट के बटन को क्लिक करें.

स्टेप 5: इसके बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा.

स्टेप 6: राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के बाद इसका प्रिंटआउट भी निकाल लें.

Rajasthan Board RBSE 10th Result 2023 SMS के जरिए करें चेक

रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट नहीं चल रहा हो तो चिंता करने की कोई बात नहीं है. इसके बिना भी SMS के जरिए रिजल्ट चेक कर सकते हैं. SMS के जरिए रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को मोबाइल के मैसेज सेक्शन में RJ10 और अपना रोल नंबर लिखकर 5676750 या 56263 पर भेज दें. कुछ देर बाद आपका रिजल्ट SMS के जरिए मिल जाएगा.

ऑफलाइन ऐसे देखें रिजल्ट

अगर वेबसाइट न चले तो फोन के मैसेज से भी नतीजे देखे जा सकते हैं. एसएमएस से रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स को अपने फोन के मैसेज सेक्शन में जाकर एक खास नंबर पर रोल नंबर टाइप करके भेजना होगा. मोबाइल के मैसेज सेक्शन में लिखें – RJ10 और इसके आगे अपना रोल नंबर लिखें और भेज दें 5676750 या 56263 पर. कुछ देर बाद आपका परिणाम एसएमएस के फॉर्म में आपको मिल जाएगा. यहां से इसे चेक कर लें. ये ऑफलाइन रिजल्ट देखने का तरीका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >