Raj Kundra Case LIVE : राज कुंद्रा पर आ रही खबरों से आहत हैं शिल्पा शेट्टी, लिखा इमोशनल पोस्ट

Raj Kundra porn Case LIVE Update: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के गिरफ्तार होने के बाद से ही एक्ट्रेस को लेकर कई तरह की खबरें आ रही हैं. सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है. इन खबरों से आहत शिल्पा ने एक इमोशनल पोस्ट लिखा है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Live Updates
1:23 PM. 2 Aug 21 1:23 PM. 2 Aug

शिल्पा शेट्टी का इमोशनल पोस्ट

शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, मैं किसी के सामने कुछ नहीं कहने वाली हैं, मुझे भारतीय न्यायपालिका और मुंबई पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई पर पूरा भरोसा है. एक परिवार के रूप में, हम अपने सभी उपलब्ध कानूनी उपायों का सहारा ले रहे हैं. लेकिन, तब तक मैं आपसे विनम्रतापूर्वक एक मां होने के नाते अनुरोध करती हूं कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें, आधी-अधूरी जानकारी की मदद से टिप्पणी करने से बचें”

https://www.instagram.com/p/CSEB7z0jiYZ/

1:23 PM. 2 Aug 21 1:23 PM. 2 Aug

7 अगस्त तक टली राज कुंद्रा की जमानत अर्जी

राज कुंद्रा की मुश्किलें आसान होती नजर नहीं आ रही है. उनकी जमानत अर्जी की सुनवाई को 7 अगस्त तक के लिए टाल दिया है. अब इस मामले में अगली सुनवाई 7 अगस्त को होगी.

1:23 PM. 2 Aug 21 1:23 PM. 2 Aug

इस वजह से शिल्पा शेट्टी ने किया था राज से शादी

कपिल शर्मा शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शिल्पा शेट्टी गेस्ट बनकर आई थी. वीडियो में कपिल एक्ट्रेस से पूछते है, उन्होंने राज कुंद्रा से शादी क्यों की? जिसके जवाब में शिल्पा कहती है, उन्हें कपिल पहले मिले नहीं इसलिए उन्होंने राज कुंद्रा से शादी कर ली.

1:23 PM. 2 Aug 21 1:23 PM. 2 Aug

सागरिका सुमन को मिला था न्यूड ऑडीशन का ऑफर

राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद सागरिका सुमन का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने कहा था कि, अगस्त 2020 में मुझे उमेश कामत जी का काल आया और मुझे एक वेब सीरीज का ऑफर दिया गया जिसे राज कुंद्रा प्रोड्यूस करने वाल थे. मैंने उनसे राज कुंद्रा के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया वह शिल्पा शेट्टी के पति हैं. जिसके बाद वो कहती है, मुझे वीडियो कॉल पर ऑडीशन के नाम पर न्यूड ऑडीशन का ऑफर मिला, जिसे मैंने मना कर दिया.

1:23 PM. 2 Aug 21 1:23 PM. 2 Aug

न्यूफ्लिक्स कंपनी को लेकर यश ठाकुर ने कही ये बात

यश ठाकुर ने कहा कि, मैं अपने वकील के जरिए यह स्पष्ट कर चुका हूं कि न्यूफ्लिक्स एक यूएस बेस्ड कंपनी है और मेरी नियुक्ति केवल एक कंसलटेंट के तौर पर हुई थी. मेरी कभी भी राज कुंद्रा या उनके सहयोगियों से कोई बातचीत नहीं हुई है.”

1:23 PM. 2 Aug 21 1:23 PM. 2 Aug

यश ठाकुर ने कहा कि उसे फंसाने की कोशिश की गई

राज कुंद्रा के साथ काम करने वाले यश ठाकुर उर्फ अरविंद श्रीवास्तव ने अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर बात की है. ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ”मुझे जनवरी 2021 से रंगदारी के कॉल आ रहे थे. मैंने फोन करने वाले से कहा कि मैं कंपनी का मालिक नहीं हूं और भुगतान नहीं कर सकता. मुझे फंसाने की धमकी दी गई और बाद में यह सब फरवरी में हुआ.

7:15 AM. 2 Aug 21 7:15 AM. 2 Aug

सागरिका शोना का जोया राठौर पर निशाना

मॉडल सागरिका शोना सुमन ने जोया राठौर पर निशाना साधा है. सागरिका ने कहा कि, ‘जोया राठौर ने 100 से अधिक अश्लील फिल्मों की शूटिंग की है. ऐसे में उन्हें दूसरों पर उंगली नहीं उठानी चाहिए. सागरिका का कहना है कि एक या दो बार या ज्यादा से ज्यादा तीन बार फंसाया जा सकता है या किसी को मूर्ख बनाया जा सकता है. वह अब निर्दोष होने और गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रही है.

7:15 AM. 2 Aug 21 7:15 AM. 2 Aug

जोया राठौर ने राज कुंद्रा को लेकर कही थी ये बात

जोया राज कुंद्रा ने बताया था कि, ‘मैंने कभी राज कुंद्रा से बात नहीं की लेकिन उमेश कामत मेरे संपर्क में था. वह मुझे कन्विंस करने का प्रयास करता था. उन्होंने ऐसा गिरफ्तार होने के 2 दिन पहले तक किया था. इसके बाद एक दिन मुझे राय नामक एक व्यक्ति का सिंगापुर से फोन आया. उन्होंने कहा कि वह भी न्यूड ऑडिशन चाहते हैं. उन्होंने भी हॉटशॉट का नाम लिया था.’

7:15 AM. 2 Aug 21 7:15 AM. 2 Aug

राज कुंद्रा इस वजह से हुए गिरफ्तार

राज कुन्द्रा केस में सुनवाई के बाद बॉम्बे हाई कोर्ट को सूचित किया गया कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने 48 TB डेटा रिकवर किया है, जिसमें दो एप से 51 अश्लील फिल्में जब्त की है. राज गिरफ्तारी से पहले सारे सबूत मिटा रहे थे, इस वजह से उन्हें और रयान थोरपे को अररेस्ट किया गया.

मुख्य बातें

Raj Kundra porn Case LIVE Update: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के गिरफ्तार होने के बाद से ही एक्ट्रेस को लेकर कई तरह की खबरें आ रही हैं. सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है. इन खबरों से आहत शिल्पा ने एक इमोशनल पोस्ट लिखा है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >