Raj Kundra Case LIVE Update: इस तरह राज कुंद्रा से मिली थी शर्लिन चोपड़ा, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Raj Kundra Case LIVE Update: बॉलीवुड फिल्म एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा को रिहा करने की याचिका को बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज कर दी. बता दें कि पोर्न वीडियोज बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया था औऱ वो अभी जेल में है.

Live Updates
10:44 PM. 8 Aug 21 5:14 PM. 8 Aug

राखी सावंत को दी ये सलाह

शर्लिन चोपड़ा ने एक्ट्रेस राखी सावंत को भी राज कुंद्रा मामले में ‘सामान्य’ बयान देने से परहेज करने की सलाह दी, जैसा कि उन्होंने कहा, ‘राखी सावंत जैसे लोग, जो आगे आते हैं और कहते हैं कि राज कुंद्रा यह है, शिल्पा शेट्टी वह है, ‘जय जय कर करते हैं. ‘, यह समझना चाहिए कि उन्हें तथ्यों की जांच किए बिना कोई सामान्य बयान नहीं देना चाहिए’

7:20 PM. 8 Aug 21 1:50 PM. 8 Aug

गहना वशिष्ठ का दावा

गहना वशिष्ठ का कहना है कि, ‘जो लोग इस धंधे से पिछले 18 से 20 महीने से पैसे खूब पैसे कमा रहे हैं, जिनकी कमाई मेरी कमाई से लगभग 30 गुना ज्यादा है उन्हें कुछ नहीं किया गया. लेकिन, मुझे लगातार परेशान किया जा रहा है. घसीटा जा रहा है.

7:20 PM. 8 Aug 21 1:50 PM. 8 Aug

शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी को लेकर किया ये खुलासा

शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी के बारे में बड़ी बात कह दी. एक्ट्रेस ने बताया कि राज कुंद्रा ने उनसे कहा था कि शिल्पा शेट्टी को उनके वीडियो और फोटोज पसंद आ रहे हैं. शर्लिन ने कहा, “राज कुंद्रा ने जब मुझे शिल्पा शेट्टी द्वारा मेरे वीडियोज देखने और पसंद किये जाने की बात कही तो मुझे यह सुनकर बेहद अच्छा लगा था.”

7:20 PM. 8 Aug 21 1:50 PM. 8 Aug

गहना वशिष्ठ ने कही ये बात

गहना वशिष्ठ ने राज कुंद्रा के गिरफ्तार होने के बाद से ही लगातार खबरों में बनी हुई है. गहना ने अब एख बयान जारी कर कहा है कि ‘मुंबई पुलिस ने मुझे ही निशाने पर लिया है जबकि पूनम पांडे, शर्लिन चोपड़ा, जोया राठौर, टीना नंदी समेत कई अन्य लोग जिन्होंने 100 से ज्यादा सॉफ्ट पोर्न फिल्में बनाईं, उन्हें कुछ नहीं कहा गया. मुझे नहीं समझ आया कि ऐसा क्यों हुआ.’

7:20 PM. 8 Aug 21 1:50 PM. 8 Aug

इन चार लोगों ने राज कुंद्रा के खिलाफ दी गवाही

राज कुंद्रा के खिलाफ उनके कंपनी के चार कर्मचारियों ने बयान दे दिया है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन 4 कर्मचारियों ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान रिकॉर्ड करा दिया है.

12:48 PM. 8 Aug 21 7:18 AM. 8 Aug

राज कुंद्रा की जमानत याचिका खारिज

राज कुंद्रा की जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया. बात दें कि पिछले महीने 19 तारीख की शाम मुंबई पुलिस ने उन्हें उनके घर से गिरफ्तार किया था. फिलहाल वो जेल में है.

मुख्य बातें

Raj Kundra Case LIVE Update: बॉलीवुड फिल्म एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा को रिहा करने की याचिका को बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज कर दी. बता दें कि पोर्न वीडियोज बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया था औऱ वो अभी जेल में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >