Raj kundra Case Live Update: ढाई घंटे तक हुई शिल्पा शेट्टी से पूछताछ, पति के बचाव में एक्ट्रेस ने कही ये बात

Raj Kundra Case LIVE Updates: राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में बीते दिन कोर्ट ने राज 27 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया है. वहीं, मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से भी 6 घंटे तक पूछताछ की गई.

Live Updates
12:19 AM. 25 Jul 21 6:49 PM. 24 Jul

इमेज को लगा धक्का, हाथ से निकले कई प्रोजेक्ट्स

इस दौरान शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने क्राइम ब्रांच के अधिकारियों को ये भी बताया कि इस पूरे मामले की वजह से उनकी इमेज को बहुत धक्का लगा है. उनके हाथ से कई ब्रांड्स और कॉन्ट्रैक्ट्स भी निकल गए हैं.

12:19 AM. 25 Jul 21 6:49 PM. 24 Jul

शिल्पा शेट्टी की भूमिका पर कर रही है पुलिस जांच

सूत्रों के मुताबिक, मुंबई पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या शिल्पा शेट्टी ने पूरे पोर्न रैकेट में सक्रिय भूमिका निभाई थी, जिसमें उनके पति मुख्य आरोपी हैं.

12:19 AM. 25 Jul 21 6:49 PM. 24 Jul

मुंबई पुलिस ने जब्त किया था लैपटॉप

शुक्रवार को एक अधिकारी ने बताया कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के बयान दोपहर के वक्त जुहू के उनके आवास में दर्ज किए गए. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने घर की तलाशी भी ली और एक लैपटॉप जब्त किया. उन्होंने बताया कि चूंकि शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा की कंपनी विवान इंडस्ट्रीज की निदेशक थीं, इसलिए पुलिस ने उनसे पूछताछ का निर्णय लिया. उन्होंने बताया कि बाद में अभिनेत्री ने निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया था.

11:12 PM. 24 Jul 21 5:42 PM. 24 Jul

ढाई घंटे तक हुई शिल्पा शेट्टी से पूछताछ

क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक, पूरे स्टेटमेंट के दौरान शिल्पा शेट्टी तीन से चार बार रोने लगी थीं. क्राइम ब्रांच ने ढाई घंटे तक उनसे पूछताछ की थी. अधिकारियों ने शिल्पा शेट्टी से पूछा कि क्या राज कुंद्रा ने पोर्नोग्राफी का काम किया है.

11:00 PM. 24 Jul 21 5:30 PM. 24 Jul

राज कुंद्रा के सपोर्ट में शिल्पा शेट्टी ने कही ये बात

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने शुक्रवार को मुंबई पुलिस को बताया कि लंदन में रहने वाले उनके पति राज कुंद्रा के बहनोई प्रदीप बख्शी हॉटशॉट ऐप और इसके कामकाज से जुड़े थे. सूत्रों के अनुसार, शिल्पा शेट्टी ने मुंबई पुलिस को बताया कि उन्हें हॉटशॉट ऐप की सटीक सामग्री के बारे में पता नहीं था और दावा किया कि उनका एप्लिकेशन से कोई लेना-देना नहीं है.

9:06 PM. 24 Jul 21 3:36 PM. 24 Jul

गहना वशिष्ठ का नया वीडियो

एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने एक वीडियो शेयर बताया है कि वह राज कुंद्रा का सपोर्ट क्यों कर रही हैं. वीडियो में गहना कहती दिख रही है, मैं ईमानदारी से कहूं तो नहीं! राज ने मेरी कोई मदद नहीं की है. ना ही फाइनेंसियली और ना ही किसी और तरह से. वह आगे कहती हैं कि जब मैं जेल के अंदर थी तब मेरे घर वालों से बात करने को नहीं मिला था, क्योंकि मेरा फोन छिन लिया गया था. मेरे सारे अकाउंट फ्रीज कर दिये गये थे, जिससे घर वालों को बहुत फाइनेंसियली प्रॉब्लम हुई थी. हालांकि जैसे-तैसे जो बेस्ट हो सकता था मेरे घर वालों ने और मेरे दोस्तों ने किया. उस समय बहुत पैसा खर्च हुआ और जितना बेस्ट वकील हायर कर सकते थे वो उन लोगों ने किया और मुझे बाहर निकाला. इसलिए राज ने इस मैटर में मेरी कोई मदद नही की.

https://www.instagram.com/tv/CRr1k5TFGFk

मुख्य बातें

Raj Kundra Case LIVE Updates: राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में बीते दिन कोर्ट ने राज 27 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया है. वहीं, मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से भी 6 घंटे तक पूछताछ की गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >