Punjab Election Result 2022: पंजाब में सभी सीटों के नतीजे घोषित, 92 सीटें जीतकर AAP बनायेगी सरकार

Punjab Election Results 2022 Updates: पंजाब में सभी सीटों के नतीजे आ गये हैं. आम आदमी पार्टी 92 सीटें जीतकर सरकार बनाने जा रही है. कांग्रेस को 18 सीटें मिलीं हैं. शिरोमणि अकाली दल ने 3 सीटें जीती हैं, जबकि बीजेपी के खाते में 1 सीट आयी है. 1-1 सीट बहुजन समाज पार्टी और निर्दलीय को मिली है.

Live Updates
1:18 AM. 11 Mar 22 7:48 PM. 10 Mar

पंजाब में सभी सीटों के नतीजे घोषित

पंजाब में सभी सीटों के नतीजे आ गये हैं. आम आदमी पार्टी 92 सीटें जीतकर सरकार बनाने जा रही है. दूसरे नंबर पर कांग्रेस है, जिसे 18 सीटें मिलीं हैं. शिरोमणि अकाली दल ने 3 सीटें जीती हैं, जबकि बीजेपी के खाते में 1 सीट आयी है. 1-1 सीट बहुजन समाज पार्टी और निर्दलीय को मिली है.

1:18 AM. 11 Mar 22 7:48 PM. 10 Mar

117 में से 113 सीटों के परिणाम घोषित, 89 सीटें AAP ने जीती

पंजाब की 117 में से 113 विधानसभा सीटों के परणाम चुनाव आयोग ने घोषित कर दिया है. आम आदमी पार्टी ने 89 सीटें जीत ली हैं. 3 सीट पर उसके उम्मीदवारों को बढ़त हासिल है. कांग्रेस ने 17 सीटें जीत ली हैं और 1 सीट पर बढ़त बना रखी है. शिरोमणि अकाली दल ने 3, भाजपा ने 2, बहुजन समाज पार्टी ने 1 सीट जीत ली है. 1 निर्दलीय उम्मीदवार भी जीता है.

1:18 AM. 11 Mar 22 7:48 PM. 10 Mar

पंजाब के नये सरदार अपने गांव पहुंचे, हुआ जोरदार स्वागत

पंजाब के नये मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान अपने संगरूर जिला स्थित अपने पैतृक गांव सतोज गांव पहुंचे. यहां उनका जोरदार स्वागत हुआ. भगवंत मान ने धुरी में 82,592 वोट मिले. आम आदमी पार्टी ने 89 सीटें जीत ली हैं और उसके तीन उम्मीदवारों ने बढ़त हासिल कर ली है.

1:18 AM. 11 Mar 22 7:48 PM. 10 Mar

मुख्यमंत्री चन्नी भदौड़ और चमकौर साहिब सीटों से चुनाव हारे

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह को भदौड़ और चमकौर साहिब सीटों से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवारों से शिकस्त का सामना करना पड़ा. निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, भदौड़ सीट से चन्नी को आप के प्रत्याशी लाभ सिंह उगोके ने 37,558 मतों से शिकस्त दी है. चमकौर साहिब सीट से मौजूदा मुख्यमंत्री को आप के चरणजीत सिंह ने 7942 मतों से पराजित किया है.

1:18 AM. 11 Mar 22 7:48 PM. 10 Mar

कौन हैं जीवन ज्योत कौर

जीवन ज्योत कौर लंबे अरसे से श्री हेमकुंड एजुकेशन सोसाइटी के लिए काम करती रही हैं. महिलाओं की माहवारी के दौरान स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रम इकोशी मेंस्ट्रुअल हेल्थ प्रोग्राम (EcoShe Menstrual Health Programme) से जुड़ी हैं. उन्होंने अमृतसर पूर्व विधानसभा सीट पर नवजोत सिंह सिद्धू और विक्रम सिंह मजीठिया को पराजित करके बड़ा उलटफेर कर दिया है.

1:18 AM. 11 Mar 22 7:48 PM. 10 Mar

प्रकाश सिंह बादल लांबी विधानसभा सीट से चुनाव हारे

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पंजाब के मुक्तसर जिले में अपनी पारंपरिक लांबी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के गुरमीत सिंह खुडियां से चुनाव हार गये हैं.

मुख्य बातें

Punjab Election Results 2022 Updates: पंजाब में सभी सीटों के नतीजे आ गये हैं. आम आदमी पार्टी 92 सीटें जीतकर सरकार बनाने जा रही है. कांग्रेस को 18 सीटें मिलीं हैं. शिरोमणि अकाली दल ने 3 सीटें जीती हैं, जबकि बीजेपी के खाते में 1 सीट आयी है. 1-1 सीट बहुजन समाज पार्टी और निर्दलीय को मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >