मुख्य बातें
Pro Kabaddi Match 21 Jaipur Pink Panthers vs U Mumba प्रो कबड्डी सीजन 8 के 21 वें मुकाबले में यू मुंबा ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 37-28 से हरा दिया. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.

Pro Kabaddi: यू मुंबा ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 37-28 से हराया, प्वाइंट टेबल में लंबी छलांग
Pro Kabaddi Match 21 Jaipur Pink Panthers vs U Mumba प्रो कबड्डी सीजन 8 के 21 वें मुकाबले में यू मुंबा ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 37-28 से हरा दिया. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.
यू मुंबा ने प्रो कबड्डी के 21वें मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स को 37-28 से हराया. यू मुंबा की ओर से अभिषेक और अजित ने सुपर 10 बनाया. जबकि हरेंद्र, मोहसिन मघसौदलू और रिंकू ने दो-दो अंक बटोरे. जबकि फजल अतराचाली ने तीन अंक बनाये.
जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ यू मुंबा ने प्वाइंट टेबल में लंबी छलांग लगाया. यू मुंबा की टीम चार मैचों में दो जीत के बाद 14 अंक लेकर नंबर दो पर पहुंच गयी है. जबकि 4 मैचों में दो जीत के बाद 11 अंक लेकर जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम 6 नंबर पर खिसक गयी है.
जयपुर पिंक पैंथर्स की ओर से रेडर अर्जुन देशवाल ने शानदार प्रदर्शन किया. जिसमें उन्होंने 14 अंक बनाये. कप्तान दीपक हुड्डा ने 4, डिफेंडर विशाल 3 अंक बनाये. जबकि नितिन और शाउल ने 1-1 अंक बनाये. सब्सटीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर दीपक ने 4 अंक बनाये.
जयपुर पिंक पैंथर्स की ओर से रेडर अर्जुन देशवाल और यू मुंबा की ओर से वी अजित ने सुपर 10 लगाया है. अर्जुन ने 12 और अजित ने 10 प्वाइंट बनाया है.
पहले हाफ में यू मुंबा ने जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाफ 9 अंकों की बढ़त बना लिया है. यू मुंबा का स्कोर 21 है, तो जयपुर का स्कोर 12 है. पहले हाफ में यू मुंबा ने एक बार जयपुर को ऑल आउट भी किया और दो अंक बंटोरे.
जयपुर की ओर से रेडर अर्जुन देशवाल का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है. यू मुंबा के खिलाफ इस समय उन्होंने अब तक 8 प्वाइंट बना लिये हैं. जयपुर की ओर से कप्तान दीपक हुड्डा ने 1, डिफेंडर विशाल और शाउल कुमार ने 1 अंक बनाये हैं.
जयपुर के खिलाफ पहले पिछड़ने के बाद यू मुंबा ने दमदार वापसी की है. पहले स्कोर जहां 5-4 पर था, तो अब स्कोर 17-9 पर पहुंच गयी है. यू मुंबा की ओर से रेडर वी अजीत ने शानदार 7 और रेडर अभिषेक सिंह ने 4 अंक बनाये हैं.
प्रो कबड्डी लीग के 21वें मुकाबले में इस समय जयपुर पिंक पैंथर्स और यू मुंबा के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है.
Pro Kabaddi Match 21 Jaipur Pink Panthers vs U Mumba प्रो कबड्डी सीजन 8 के 21 वें मुकाबले में यू मुंबा ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 37-28 से हरा दिया. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.
अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं
एक साल के लिए
आज ही सब्सक्राइब करें