Pro Kabaddi Bengaluru Bulls vs U Mumba: यू मुंबा ने पहले मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स को 46-29 से हराया
Copied link
Bengaluru Bulls vs U Mumba प्रो कबड्डी के पहले मुकाबले में यू मुंबा ने बेंगलुरु बुल्स को 29 के मुकाबले 46 अंकों से हरा दिया. इसके साथ ही यू मुंबा के 5 प्वाइंट हो गये हैं. कोरोना के कारण प्रो कबड्डी के मुकाबने दर्शकों के बिना खेले जा रहे रहे हैं.
2:16 AM. 23 Dec 212:16 AM. 23 Dec
बेंगलुरु बुल्स की ओर से कप्तान पवन का शानदार प्रदर्शन
बेंगलुरु बुल्स की ओर से कप्तान पवन सेहरावत ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने टोटल 12 अंक जुटाये. जबकि मयूर ने 3, चंद्रन रंजीत ने 12, जबकि भारत ने दो अंक लिये.
2:16 AM. 23 Dec 212:16 AM. 23 Dec
यू मुंबा की जीत में रेडर अभिषेक सिंह का शानदार प्रदर्शन
यू मुंबा की जीत में रेडर अभिषेक सिंह ने शानदार प्रदर्शन किये. जिसमें उन्होंने कुल 19 प्वाइंट जुटाये. जबकि आशीष सांगवान ने 3, हरेंद्र कुमार 4, वी अजीत ने 6, मोहसेन मघसौदलू ने 2, रिंकू एचसी 2 और कप्तान फजल अत्राचली ने दो अंक जुटाये.
2:16 AM. 23 Dec 212:16 AM. 23 Dec
यू मुंबा ने पहले मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स को 46-29 से हराया
प्रो कबड्डी के पहले मुकाबले में यू मुंबा ने बेंगलुरु बुल्स को 29 के मुकाबले 46 अंकों से हरा दिया. इसके साथ ही यू मुंबा के 5 प्वाइंट हो गये हैं.
2:16 AM. 23 Dec 212:16 AM. 23 Dec
बेंगलुरु बुल्स की ओर से डेब्यू करने वाले मयूर जगन्नाथ का शानदार प्रदर्शन
बेंगलुरु बुल्स की ओर से डेब्यू करने वाले मयूर जगन्नाथ ने शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने अब तक तीन टेकल प्वाइंट लिये हैं.
2:16 AM. 23 Dec 212:16 AM. 23 Dec
बेंगलुरु बुल्स के कप्तान रेडर पवन सेहरावत का बेहतरीन प्रदर्शन
बेंगलुरु बुल्स के कप्तान रेडर पवन सेहरावत का प्रदर्शन शानदार रहा है. उन्होंने अपनी टीम के लिए अब तक 11 प्वाइंट अर्जित किये हैं.
2:16 AM. 23 Dec 212:16 AM. 23 Dec
यू मुंबा की ओर से अभिषेक सिंह ने शानदार रेड अंक जुटाये
यू मुंबा की ओर से पहले हॉफ में अभिषेक सिंह ने 3 बोनस अंक लेकर 12 रेड अंक के साथ कुल 15 प्वाइंट लिये.
2:16 AM. 23 Dec 212:16 AM. 23 Dec
पहले हॉफ में यू मुंबा की शानदार बढ़त
प्रो कबड्डी के पहले मुकाबले में यू मुंबा और बेंगलुरु बुल्स के बीच कांटे की टक्कर जारी है. पहले हॉफ में यू मुंबा ने शानदार बढ़त बनायी. पहले हॉफ में बेंगलुरु पर यू मुंबा ने 24-17 से बढ़त बनायी.
1:32 AM. 23 Dec 211:32 AM. 23 Dec
बेंगलुरु बुल्स और यू मुंबा के बीच कांटे की टक्कर
बेंगलुरु बुल्स और यू मुंबा के बीच मुकाबले के साथ प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आठवें सत्र का धमाकेदार आगाज हो चुका है. दर्शकों के बिना खेले जा रहे मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर जारी है.
मुख्य बातें
Bengaluru Bulls vs U Mumba प्रो कबड्डी के पहले मुकाबले में यू मुंबा ने बेंगलुरु बुल्स को 29 के मुकाबले 46 अंकों से हरा दिया. इसके साथ ही यू मुंबा के 5 प्वाइंट हो गये हैं. कोरोना के कारण प्रो कबड्डी के मुकाबने दर्शकों के बिना खेले जा रहे रहे हैं.