Pro Kabaddi League: तमिल थलाइवाज और यू मुंबा के बीच मुकाबला टाई पर खत्म, स्कोर 30-30

Pro Kabaddi League 2021 Day 6 प्रो कबड्डी लीग 2021 का 15वां मुकाबला जो तमिल थलाइवाज और यू मुंबा की टीमें आमने-सामने थीं, टाई पर खत्म हुआ. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.

Live Updates
2:04 AM. 28 Dec 21 8:34 PM. 27 Dec

तमिल थलाइवाज और यू मुंबा के बीच मुकाबला टाई

तमिल थलाइवाज और यू मुंबा के बीच खेला गया मुकाबला टाई पर खत्म हुआ. दोनों टीमों ने 30-30 प्वाइंट बनाया. पहले हाफ में तमिल की टीम ने बढ़त बनायी थी, लेकिन दूसरे हाफ में यू मुंबा ने शानदार वापसी की. हालांकि दूसरे हाफ में यू मुंबा की टीम ने बढ़त बना ली थी, लेकिन तमिल थलाइवाज ने वापसी की और स्कोर को बराबर किया.

2:04 AM. 28 Dec 21 8:34 PM. 27 Dec

वी अजित का सुपर 10

यू मुंबा की ओर से रेडर वी अजित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर 10 रेड कर लिया है. इस समय उनका कुल प्वाइंट 14 है. यू मुंबा की ओर से कप्तान फजल अतराचाली ने भी 7 प्वाइंट अपनी टीम के लिए जुटाये.

2:04 AM. 28 Dec 21 8:34 PM. 27 Dec

तमिल थलाइवाज की टीम ऑल आउट, यू मुंबा ने बनायी बढ़त

दूसरे हाफ में शानदार प्रदर्शन करते हुए यू मुंबा की टीम ने तमिल थलाइवाज को ऑल आउट कर दिया. मैच में पहली बार यू मुंबा ने बढ़त बना ली है.

2:04 AM. 28 Dec 21 8:34 PM. 27 Dec

पहले हाफ में तमिल थलाइवाज ने तीन अंक की बढ़त बनायी

यू मुंबा के खिलाफ तमिल थलाइवाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन अंकों की बढ़त बनायी. हालांकि खराब शुरुआत के बाद यू मुंबा ने शानदार वापसी की और स्कोर को 14-17 पर पहुंचाया.

2:04 AM. 28 Dec 21 8:34 PM. 27 Dec

यू मुंबा की ओर से अजीत कुमार का शानदार प्रदर्शन

अजीत कुमार ने पहले हाफ के अंतिम मिनटों में एक सुपर रेड करके 4 प्वाइंट दिलाकर यू मुंबा को शानदार वापसी कराया.

2:04 AM. 28 Dec 21 8:34 PM. 27 Dec

यू मुंबा का सुुपर रेड, तीन अंक मिला

यू मुंबा ने शानदार वापसी करते हुए सुपर रेड किया. जिससे तमिल थलाइवाज के खिलाफ तीन प्वाइंट जुटाये. इस समय यू मुंबा का स्कोर 14 और तमिल थलाइवाज का 16 अंक है.

मुख्य बातें

Pro Kabaddi League 2021 Day 6 प्रो कबड्डी लीग 2021 का 15वां मुकाबला जो तमिल थलाइवाज और यू मुंबा की टीमें आमने-सामने थीं, टाई पर खत्म हुआ. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >