Odisha News: लिंगराज मंदिर पहुंच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया पूजा-पाठ, देखें तस्वीरें

दो दिन के ओड़िशा दौरे पर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिंगराज महाप्रभु के दर्शन किए. उनके साथ राज्य के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल भी मौजूद रहें.

दो दिन के दौरे पर ओड़िशा पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ऐतिहासिक लिंगराज मंदिर में पहुंची. यहां राष्ट्रपति ने पूजा-पाठ किया. इस दौरान उनकी बेटी भी उनके साथ नजर आईं.

भवनेश्वर के राजभवन से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने काफिले के साथ 9:19 में लिंगराज मंदिर पहुंची. इस दौरान मंदिर के आसापस काफी कड़ी सुरक्षा थी और पूरा मंदिर परिसर छावनी में तब्दिल हो गया था.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लिंगराज मंदिर परिसर में विश्राम करते हुए भी नजर आईं. उनके साथ सुरक्षा टीम और उनका परिवार भी साथ था.

लिंगराज महाप्रभु के दरबार में माथा टेकने पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पूजा-पाठ किया. मंदिर के पुजारियों ने पूरे परंपरागत तरीके से राष्ट्रपति को पूजा-पाठ क राया.लिंगराज

लिंगराज महाप्रभु के दर्शन के लिए राष्ट्रपति ने मंदिर परिसर में पैदल यात्रा की. राष्ट्रपति पवित्र पुस्करिणी बिंदुसागर पहुंची जहां पर पैर धोने के बाद पैदल ही चल कर वह मंदिर में पहुंची.

लिंगराज मंदिर में खुर्दा जिलाधीश एवं पुलिस आयुक्त ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया. वहीं राष्ट्रपति के साथ राज्य के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल भी लिंगराज स्वामी के दर्शन करने पहुंचे.

आपको बता दें कि लिंगराज महाप्रभु का मंदिर भुवनेश्वर का सबसे विशाल मंदिर है. यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है. वहीं इसका निर्माण 11वीं शताब्दी में किया गया था. लिंगराज मंदिर कलिंग शैली की वास्तुकला का एक उत्कृष्ट उदाहरण है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >