Prayagraj: जम्मू जेल में बंद 44 आतंकवादी नैनी सेंट्रल जेल में शिफ्ट, हाई सिक्‍योरिटी बैरक में रहेंगे

Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज स्थित नैनी सेंट्रल जेल में शनिवार को जम्मू और कश्मीर के 44 आतंकवादियो को शिफ्ट किया गया है. इन कैदियों को वायुसेना स्पेशल विमान से कड़ी सुरक्षा में प्रयागराज लाया गया.

Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज स्थित नैनी सेंट्रल जेल में शनिवार को जम्मू और कश्मीर के 44 आतंकवादियो  को शिफ्ट किया गया है. इन कैदियों को वायुसेना स्पेशल विमान के जरिए शानिवार शाम करीब 5  बजे कड़ी सुक्षा में लाया गया. इन आतंकवादियों को एयरपोर्ट से सात प्रिजन वैन के जरिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नैनी सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया. इनके साथ केंद्रीय पुलिस बल व स्थानीय पुलिस के साथ साथ जम्मू कश्मीर पुलिस का दस्ता भी साथ था.

आतंकवादियों को एयरपोर्ट से नैनी सेंट्रल जेल लाने के दौरान जिले के सभी पुलिस अधिकारी और सभी थानों की पुलिस चप्पे चप्पे पर मुस्तैद नजर आई. सुरक्षा के लिहाज से जिन जिन सड़को से आतंवादियों से भरी प्रिज़न वैन गुज़री वहां के पूरे रास्ते पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे. सुरक्षा ऐसी थी कि परिंदा भी पर नही मार सकता था.

Also Read: Prayagraj: भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी अश्लील वीडियो कॉल से परेशान, दर्ज कराया केस

एडीजी प्रेम प्रकाश ने संभाली थी सुरक्षा की कमान

44 आतंकवादियों को जम्मू से प्रयागराज नैनी जेल में शिफ्ट करने के दौरान एडीजी प्रेम प्रकाश द्वारा नैनी जेल में पहुंच कर आतंकवादियों को वैन से उतरवा कर नैनी सेंट्रल जेल के अंदर अलग अलग बैरक में भेजा गया. जेल के अंदर भी इन कैदियों को खास निगरानी में अलग अलग सेल में रखा जाएग. सुरक्षा के लिहाज से आतंकवादियों की बैरक और सेल के बाहर अतिरिक्त फोर्स बल भी तैनात की गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajat Kumar

Media Person. Five years of experience working in digital media doing videos and writing content. Love to do ground reporting.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >