Pravasi Bharatiya Divas 2024: प्रवासी भारतीय दिवस आज, जानें इस दिन का इतिहास और क्यों मनाया जाता है ये दिन

Pravasi Bharatiya Divas 2024: 9 जनवरी के दिन प्रावासी भारतीय दिवस सम्मेलन का आयोजन किया जाता है. प्रवासी भारतीय दिवस की स्थापना की घोषणा 2002 में उस समय तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा की गई थी.

Pravasi Bharatiya Divas 2024: प्रवासी भारतीय दिवस(Non-Resident Day) 9 जनवरी 1915 को दक्षिण अफ्रीका से महात्मा गांधी की वापसी की स्मृति में जनवरी में आयोजित एक द्विवार्षिक कार्यक्रम है. यह दिन देश के विकास में प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान को चिह्नित करता है। नीचे दिया गया लेख प्रवासी भारतीय दिवस के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य और विशेषताएं साझा करता है.

Pravasi Bharatiya Divas 2024: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने की थी इस कार्यक्रम शुरुआत

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी. 2003 से ही प्रवासी भारतीय दिवस मनाने की शुरुआत की गई. इस अवसर पर प्रायः 3 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसमें अपने क्षेत्र में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले भारतवंशियों का सम्मान किया जाता है। साथ ही उन्हें प्रवासी भारतीय सम्मान प्रदान किया जाता है।

Pravasi Bharatiya Divas 2024: कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

  • 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है, जो 1915 में इसी दिन महात्मा गांधी के मुंबई आगमन को लेकर मनाया जाता है.

  • इसकी शुरूआत 2003 में शुरू हुई.

  • प्रवासी भारतीय मामलों का मंत्रालय, फिक्की और सीआईआई के साथ इस दिन खास आयोजन करता है.

  • 16वें प्रवासी भारतीय दिवस का विषय “आत्मनिर्भर भारत में योगदान” था.

  • भारतीय दिवस वैश्विक भारतीय समुदाय के परस्पर जुड़ाव और भारत की प्रगति और पहचान को आकार देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का जश्न मनाता है.

Pravasi Bharatiya Divas 2024: प्रवासी भारतीय दिवस का महत्व

इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया के अन्य देशों में रह रहे भारतीय समुदायों द्वारा भारत के विकास में कर रहे निरंतर योगदान के लिए उनकी सराहना करना है. इसके साथ उन्हें एक ऐसा मंच प्रदान करना है जहां वह अपने विशेषज्ञता वाले क्षेत्र से संबंधित मुद्दो पर अपना राय दे सकें और निती निर्माण में सहायता कर सकें. इस दिवस के माध्य से भारत सरकार अन्य देशों में रह रहे भारतीय मूल के लोगों से जुड़ पाते हैं. भारतीय सरकार का मानना है कि अन्य देशों में रह रहे गैर आवासी भारतीय और प्रवासी भारतीय समुदायों के लोगों के पास व्यापार और विकास के लिए कई रणनीतियों के मामलों का एक्पोजर होता है. यदि उन्हें अवसर दिया जाए तो वह अपना मातृभूमि (भारत) के विकास के लिए अपने अनुभवों और विचारों को प्रकट कर अपना योगदान दे सकते हैं. जिसके लिए इस दिन सम्मेलनया का आयोजन किया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >