Political Violence in Bengal Chunav 2021: चुनाव से पहले बढ़ रहा तनाव, ठाकुरपुकुर में तृणमूल-भाजपा समर्थक भिड़े

Political Violence in Bengal Chunav 2021: भाजपा प्रत्याशी पायल सरकार ने आरोप लगाया कि उनके चुनाव प्रचार के दौरान तृणमूल के 15-20 कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया. पायल ने इस घटना के बाद ठाकुरपुकुर थाने में शिकायत दर्ज करायी. वहीं, इस घटना पर बेहला (पूर्व) से तृणमूल उम्मीदवार रत्ना चटर्जी का आरोप है कि भाजपा कर्मियों ने तृणमूल की एक महिला समर्थक पर हमला किया है.

  • दक्षिण 24 परगना के ठाकुरपुकुर में भिड़े तृणमूल एवं भाजपा समर्थक

  • पायल सरकार का आरोप, 15-20 तृणमूल समर्थकों ने किया हमला

  • रत्ना चटर्जी बोलीं- महिला तृणमूल कर्मी से कुछ लोग कर रहे थे मारपीट

कोलकाता (नम्रता पांडेय/विकास गुप्ता) : दक्षिण 24 परगना के बेहला (पूर्व) विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार पायल सरकार के प्रचार अभियान के दौरान रविवार को तृणमूल और भाजपा समर्थक आपस में भिड़ गये. इसकी वजह से इलाके में कुछ देर तक अशांति बनी रही. भाजपा एवं तृणमूल दोनों की ओर से ठाकुरपुकुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

भाजपा प्रत्याशी पायल सरकार ने आरोप लगाया कि उनके चुनाव प्रचार के दौरान तृणमूल के 15-20 कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया. पायल ने इस घटना के बाद ठाकुरपुकुर थाने में शिकायत दर्ज करायी. वहीं, इस घटना पर बेहला (पूर्व) से तृणमूल उम्मीदवार रत्ना चटर्जी का आरोप है कि भाजपा कर्मियों ने तृणमूल की एक महिला समर्थक पर हमला किया है.

रत्ना ने कहा कि वह खुद उस महिला कार्यकर्ता को बचाकर ले गयीं. अस्पताल में वह महिला चिकित्साधीन है. रत्ना ने कहा कि भाजपा की तरफ से उनके समर्थकों पर हमला करने का जो आरोप लगाया जा रहा है, वह पूरी तरह से बेबुनियाद है. उनकी तरफ से भी ठाकुरपुकुर थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है.

Also Read: बजबज : चार बार से विधानसभा चुनाव जीत रहे अशोक कुमार देव से है भाजपा के तरुण आदक की लड़ाई क्या था मामला

रविवार को छुट्टी के दिन बेहला (पूर्व) से भाजपा उम्मीदवार पायल सरकार जोर-शोर से चुनाव प्रचार कर रहीं थीं. उनका आरोप है कि अचानक ठाकुरपुकुर इलाके में 144 नंबर वार्ड के पास 15 से 20 लोगों ने भाजपा समर्थकों पर हमला कर दिया और दोनों पक्षों के लोगों के बीच हाथापाई शुरू हो गयी. इसकी वजह से इलाके में काफी देर तक तनाव व्याप्त रहा. पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को सामान्य किया.

दूसरी तरफ, इसी विधानसभा क्षेत्र (बेहला पूर्व) से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार रत्ना चटर्जी ने भाजपा समर्थकों पर एक तृणमूल महिला समर्थक पर हमला करने का आरोप लगाया है. दोनों पक्षों ने थाना में अपनी-अपनी शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस शिकायतों की जांच कर रही है.

हमलोग प्रचार कर रहे थे. तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने हमारे कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया. बदमाशों ने महिलाओं को भी नहीं छोड़ा. उन पर भी लाठी से हमला कर दिया. पुलिस को सूचना देने पर भी वे नहीं आये.
पायल सरकार, भाजपा प्रत्याशी, बेहला पूर्व
ठाकुरपुकुर थाना के सामने देर तक चला विरोध प्रदर्शन

बेहला पूर्व विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल की रत्ना चटर्जी और भाजपा की पायल सरकार के बीच आमने-सामने की लड़ाई है. बीते एक महीने से दोनों उम्मीदवार जोर-शोर से प्रचार में जुटे हैं. रविवार को दोनों राजनीतिक दलों के समर्थकों ने एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाकर ठाकुरपुकुर थाना के सामने काफी देर तक विरोध प्रदर्शन किया.

Also Read: Bengal Chunav 2021: CM योगी का TMC पर गुंडागर्दी करने का आरोप, बोले- बंगाल में UP मॉडल से करेंगे क्राइम कंट्रोल

Posted By : Mithilesh Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >