काशी को पीएम मोदी का नए साल का तोहफा, दूसरी वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे रही झंडी, पढ़ें पूरा कार्यक्रम

पीएम मोदी के वाराणसी दौरे का सोमवार को यानि आज दूसरा दिन है. पीएम मोदी आज सेवापुरी विकासखंड के बरकी ग्राम सभा में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे. वह यहीं से काशी और पूर्वांचल को 19,155 करोड़ की 37 परियोजनाओं शिलान्यास-लोकार्पण करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) रविवार को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र काशी पहुंचे. पीएम मोदी अपने वाराणसी दौरे के पहले दिन नमोघाट से काशी तमिल संगमम के दूसरे संस्करण का शुरुआत किया. साथ ही कन्याकुमारी-वाराणसी तमिल संगमम एक्सप्रेस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे. पीएम मोदी के वाराणसी दौरे का सोमवार को यानि आज(18 दिसंबर) दूसरा दिन है. पीएम मोदी आज सेवापुरी विकासखंड के बरकी ग्राम सभा में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे. वह यहीं से काशी और पूर्वांचल को 19,155 करोड़ की 37 परियोजनाओं शिलान्यास-लोकार्पण करेंगे. इनमें सड़क, पुल, स्वास्थ्य एवं शिक्षा, पुलिस कल्याण, स्मार्ट सिटी एवं नगर विकास परियोजनाएं, रेलवे, एयरपोर्ट सहित विभिन्न परियोजनाओं शामिल हैं. इसमें 10 हजार करोड़ से अधिक की न्यू पंडित दीनदयाल उपाध्याय से न्यू भाऊपुर तक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना भी शामिल है. इसके अलावा पीएम मोदी 166 करोड़ की लागत से बनकर तैयार लहरतारा-फुलवरिया-शिवपुर फोर लेन सड़क, चौबेपुर उमरहा स्थित नवनिर्मित स्वर्वेद महामंदिर धाम का लोकार्पण करेंगे. पीएम मोदी यहां आयोजित 25000 कुंडी स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ के आयोजन में भी शामिल होंगे.

Also Read: PM Modi at Varanasi: पीएम नरेंद्र मोदी काशी में बोले, विकसित भारत संकल्प यात्रा मेरी भी कसौटी
पीएम मोदी दूसरी वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

वहीं पीएम नरेंद्र मोदी दोपहर 2:15 बजे वाराणसी-नई दिल्ली रूट पर चलने वाली दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे. उद्घाटन के दौरान 16 कोच की इस ट्रेन में वाराणसी कैंट का ही रनिंग स्टाफ चलेगा. उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अधिकारियों के आदेश पर कैंट स्टेशन के चार टीटीई का चयन भी कर लिया गया है. एक ही दिन में अब दोनों दिशाओं में यात्रियों को वंदे भारत की सुविधा मिलेगी. इस ट्रेन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. यह ट्रेन नई दिल्ली पहुंचने से पहले प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, इटावा, टूंडला और अलीगढ़ से होकर गुजरेगी. बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन 20 दिसंबर, 2023 से शुरू होगा. ट्रेन सुबह 6:00 बजे वाराणसी से प्रस्थान करके 07:34 बजे प्रयागराज, 09:30 बजे कानपुर सेंट्रल और अंत में दोपहर 2:05 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन नई दिल्ली से दोपहर 3:00 बजे प्रस्थान करेगी, शाम 7:12 बजे कानपुर सेंट्रल, रात 9:15 बजे प्रयागराज पहुंचेगी और रात 11:05 बजे वाराणसी में अपनी यात्रा समाप्त करेगी.

Also Read: PM Modi in Varanasi: पीएम मोदी ने कहा वड़क्कम तमिलनाडु, देश-दुनिया में जा रही काशी तमिल संगमम् की आवाज
पीएम मोदी इन परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

  • लहरतारा-फुलवरिया-शिवपुर 4 लेन एवं 2 रेल उपरगामी सेतु

  • 20 ग्रामीण एवं नगरीय सड़कों का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण

  • पीएसी भुल्लनपुर में 200 बेड एवं पुलिस लाइन में 150 बेड की क्षमता की बैरक

  • अलईपुर में 132/33 केवी एमवीए विद्युत उपकेंद्र का निर्माण

  • न्यू पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-न्यू भाऊपुर जंक्शन के मध्य डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर

  • बलिया-गाजीपुर सिटी खंड के रेलवे लाइन का दोहरीकरण

  • इंदारा-दोहरीघाट रेल लाइन खंड का गेज परिवर्तन

  • जौनपुर जंक्शन-जौनपुर सिटी के मध्य नई बाईपास कॉर्ड लाइन

  • बैतालपुर, देवरिया पेट्रोलियम डीपो में सुविधाओं का विस्तारीकरण

पीएम मोदी इन प्रोजेक्ट का करेंगे शिलान्यास

  • चित्रकूट में 800 मेगावाट सोलर पार्क

  • मीरजापुर में न्यू पेट्रोलियम टर्मिनल

  • वाराणसी भदोही एनएच 731बी (पैकेज 2) का चौड़ीकरण

  • जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत 69 पेयजल परियोजनाएं

  • काशी हिंदू विश्वविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर में 150 बेड वाला क्रिटिकल केयर अस्पताल

  • 13 सड़कों का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण

  • दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए नवीन समेकित माध्यमिक आवासीय विद्यालय

  • वाराणसी में 8 गंगा घाटों का पुनर्विकास

  • वाराणसी शहर में अलईपुर एवं नक्खीघाट के पास रेल लाइन पर सब वे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sandeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >